-

पहले हॉलीवुड और अब बॉलीवुड में संजय लीला भंसाली की फिल्म की शूटिंग में व्यस्त अभिनेत्री दीपिका पादुकोण सोमवार शाम को ऋषिकेश पहुंचीं।
-
दीपिका यहां अपनी मां उजाला पादुकोण और अन्य रिश्तेदारों के साथ गंगा आरती करते हुए नजर आईं।
-
दीपिका ने आरती के साथ-साथ वहां पूजा में भी भाग लिया। दीपिका ने गंगा तट पर यज्ञ में भी आहुति डाली।
-
मां गंगा की आरती में सफेद कुर्ता और ग्रे शॉल में लिपटीं दीपिका बिल्कुल एक आम भारतीय की तरह पूजा-पाठ करती नजर आईं।
-
कुछ फोटो में दीपिका स्वामी चिदानंद सरस्वती के साथ नजर आ रही हैं। एक न्यूज एजेंसी से मिली जानकारी के मुताबिक दीपिका स्वामी चिदानंद स्वामी के साथ गंगा की सफाई के बारे में भी बात कर रही हैं।
-
मां गंगा की आरती करते दीपिका पादुकोण की फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।