-
Deepika Padukone Birthday: बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक दीपिका पादुकोण ने अपनी शानदार एक्टिंग के दम पर इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बनाई है। 38 साल की एक्ट्रेस ने सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि दुनियाभर के दर्शकों को अपना दीवाना बनाया है।
-
लेकिन क्या आप जानते हैं दीपिका का जन्म भारत में नहीं हुआ है। बता दें, दीपिका पादुकोण का जन्म 5 जनवरी 1986 को डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगन में हुआ था।
-
दीपिका के पिता प्रकाश पादुकोण भारत के मशहूर बैडमिंटन प्लेयर हैं, जबकि उनकी मां उज्जवला एक ट्रैवल एजेंट हैं। जब दीपिका 1 साल की थीं, तब उनका परिवार डेनमार्क से भारत आकर बस गया था।
-
दीपिका को हिमेश रेशमिया ने अपने एलबम ‘आप का सुरूर’ से लॉन्च किया था। इस एल्बम के गाने ‘नाम है तेरा तेरा’ में वह नजर आई थीं। दीपिका ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2006 में रिलीज हुई कन्नड़ फिल्म ‘ऐश्वर्या’ से किया था।
-
वहीं, साल 2007 में दीपिका ने फिल्म ‘ओम शांति ओम’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया। लेकिन क्या आप जानते हैं इस फिल्म में दीपिका की आवाज का इस्तेमाल नहीं किया गया था, बल्कि उनकी आवाज डब की गई थी।
-
फिल्म को पूरी तरह से सिंक साउंड में शूट किया गया था, मगर इस फिल्म की डायरेक्टर फराह ने दीपिका की आवाज को डब किए जाने की अफवाहों को खारिज कर दिया था। हालांकि, 2015 में मोना घोष शेट्टी ने स्वीकार किया कि उन्होंने फिल्म में पादुकोण के लिए डब किया था।
-
दीपिका की यह पहली हिंदी फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी। फिल्म की सक्सेस ने दीपिका को सुपरस्टार बना दिया था। इसके बाद दीपिका पादुकोण कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। आज वह बॉलीवुड की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार हैं।
-
वहीं उनकी अपकमिंग फिल्म की बात करें तो वह जल्द ही ऋतिक रोशन के साथ फिल्म ‘फाइटर’ में नजर आएंगी। ये फिल्म 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।
(Photos Source: @deepikapadukone/instagram)
(यह भी पढ़ें: Ira Khan Wedding: शादी में आने वाले मेहमानों से आमिर खान की बेटी आइरा ने की स्पेशल डिमांड)