-
इटली देश अपनी खूबसूरती के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है। दुनियाभर से तमाम लोग इसकी सुंदरता को देखने के लिए पहुंचते हैं। बॉलीवुड स्टार्स दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह इटली के लेक कोमो में 14-15 नवंबर को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। हालांकि यह पहला मौका नहीं है जब किसी सितारे से इटली में शादी रचाई हो। इसके पहले भी कई बॉलीवुड और हॉलीवुड स्टार्स इटली को अपना मैरिज या फिर सगाई सेरेमनी के लिए बतौर वेन्यू चुन चुके हैं। जानिए किन दिग्गज सितारों ने इटली की खूबसूरत लोकेशन में रचाई है शादी- (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)
देश के जाने-माने बिजनेसमैन और रिलायंस कंपनी के मालिक मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की सगाई इटली में हुई थी। शानदार सजावट के बीच 21 सितंबर से 23 सितंबर 2018 तक सगाई का फंक्शन चला था। ईशा अंबानी ने बिजनेसमैन आनंद पिरामिल के साथ सगाई की है। (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम) -
हॉलीवुड एक्ट्रेस जैसिका बेल ने इटली के फसानो में जाने-माने सिंगर-एक्टर जस्टिन टिंबरलेक से शादी की थी। दोनों 19 अक्टूबर 2012 को बोर्गो इग्नाजिया रिसॉर्ट में शादी के बंधन में बंधे थे। (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)
-
हॉलीवुड एक्टर जॉर्ज क्लूनी ने अमाल अलामुद्दीन से इटली में शादी की थी। बता दें कि जॉर्ज क्लूनी दो बार ऑस्कर भी जीत चुके हैं। (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)
-
हॉलीवुड सुपरस्टार टॉम क्रूज ने भी साल 2006 में इटली के रोम में एक्ट्रेस कैटी होम्स के संग शादी की थी। हालांकि दोनों की शादी केवल 6 साल तक ही चल सकी और साल 2012 में दोनों का तलाक हो गया था। कैटी अभिनेता तॉम क्रूज की तीसरी पत्नी थीं। (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)
-
भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने 11 दिसंबर 2017 को इटली में शादी रचाई थी। टस्कनी से कुछ दूरी पर स्थित Buoncovento में दोनों ने सात फेरे लिए थे। बता दें कि कपल ने अपनी शादी में मीडिया से दूरी बनाई थी। (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)
