-
हाल में विवाह के बंधन में बंधे बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने बुधवार (21) नवंबर को बेंगलुरु में रिसेप्शन पार्टी दी। यह रिसेप्शन पार्टी दीपिका के परिवार की तरफ से शहर के 'द लीला पैलेस' होटल में दी गई। शाम के सात बजे रखी गई इस पार्टी की कई तस्वीरें सामने आई हैं। तस्वीरों में दीपिका और रणवीर काफी खुश नजर आ रहे हैं। कहा जा रहा है कि दीपिका और रणवीर ने रिसेप्शन पार्टी में जो कपड़े पहने, उन्हें डिजायनर सब्यसाची ने डिजाइन किया था। इस एक्टर दंपति की एक और रिसेप्शन पार्टी होगी। दूसरी रिसेप्शन पार्टी रणवीर सिंह के परिवार की तरफ से मुंबई में दी जाएगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक मुंबई के ‘द ग्रैंड हयात’ में 29 नवंबर को दूसरी रिसेप्शन पार्टी होगी। बता दें कि दीपिका और रणवीर ने बीते 14 और 15 नवंबर को इटली के लेक कोमो में शादी की थी। इटली की यह जगह 'स्टार वॉर्स' और 'जेम्स बॉन्ड' सरीखी मशहूर हॉलीवुड फिल्मों में फिल्माई जा चुकी है। (फोटो- एपी और पीटीआई)
-
रिसेप्शन पार्टी में रणवीर कपूर अपने चुलबुले अंदाज में नजर आए। वह आंख मारते दिखे। उन्होंने डिजायनर सब्यसाची के द्वारा डिजाइन की हुई शेरवानी पहनी हुई थी। (फोटो- एपी)
-
दीपिका भी काफी खुश नजर आई। फोटोग्राफरों को पोज देते वक्त दीपिका किसी बात पर खुलखिला उठीं। (फोटो – पीटीआई)
-
दीपिका ने भी डिजायनर सब्यसाची की डिजाइन की हुई साड़ी पहनी हुई थी। एक मौके पर उनकी साड़ी उलझी तो तुरंत रणवीर ने लपककर साड़ी संभालने में उनकी मदद की। (फोटो- पीटीआई)
-
दीपिका की साड़ी संभालने के बाद रणवीर जैसे उनसे कह रहे हों- देखा मेरे हाथ का कमाल! (फोटो – पीटीआई)
-
रिसेप्शन पार्टी में दोनों के घरवाले, मेहमान और फिल्म जगत के लोग शामिल हुए। (फोटो – पीटीआई)
-
पारंपरिक वेशभूषा में दोनों खूब जम रहे थे। दोनों हाथ जोड़कर मेहमानों का स्वागत किया। (फोटो – पीटीआई)
-
रणवीर सिंह ने अपने आधिकारिक हैंडल से रिसेप्शन की यह तस्वीर ट्वीट की, जिसमें दीपिका संग वह शाही अंदाज वाले पोज में दिख रहे हैं।
