-

जल्द ही आने वाले सीरियल 'रिश्तों का सौदागर बाजीगर' के मेकर्स ने अपने कलाकारों के सामने एक नई शर्त रखी है, जिसने बहस को जन्म दे दिया है। मेकर्स की शर्त है कि इस सीरियल में काम करने के दौरान ये कलाकार एक-दूसरे को डेट नहीं कर पाएंगे। साथ ही शो के क्रू मेंबर्स के साथ भी डेट नहीं कर सकेंगे। इस शर्त को 'नो डेटिंग' क्लॉज के नाम से एग्रीमेंट में शामिल किया गया है। इस सीरियल में वत्सल सेठ और इशिता दत्ता काम कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार इस शो के मेकर्स पहले इस तरह की परेशानियां झेल चुके हैं। इसके चलते उन्होंने पहले ही सावधानी बरतते हुए इस बार शर्त जोड़ दी। लेकिन टीवी जगत में कई ऐसे कलाकार हैं जो सीरियल में साथ काम कर रहे थे और बाद में जीवनसाथी बन गए। आइए देखते हैं ऐसी ही कलाकारों के बारे में:
-
अपूर्व अग्निहोत्री और शिल्पा सकलानी: दोनों सोनी टीवी के शो 'जस्सी जैसी कोई नहीं' में मिले। जल्द ही दोनों डेट करने लगे। कुछ महीनों बाद 2005 में दोनों ने शादी कर ली।
-
गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी: एनडीटीवी इमेजिन के पौराणिक सीरियल रामायण में गुरमीत राम और देबिना ने सीता की भूमिका निभाई थी। इसी दौरान दोनों एक दूसरे को दिल दे बैठे। साल 2011 में दोनों ने शादी कर ली।
-
हितेन तेजवानी और गौरी प्रधान: दोनों के बीच पहली मुलाकात एक सोप के एड के दौरान हुई। इसके बाद एकता कपूर ने अपने शो 'कुटुम्ब' के लिए दोनों को साइन कर लिया। यहीं से दोनों का अफेयर शुरू हुआ। बाद में दोनों ने 'क्यूंकी सास भी कभी बहू थी' में भी साथ काम किया। इसी दौरान दोनों ने 2004 में शादी कर ली।
-
राम कपूर और गौतमी गाडगिल: दोनों के बीच घर एक मंदिर सीरियल में काम करने के दौरान प्यार हुआ। इसमें गौतमी ने राम की भाभी का किरदार निभाया था। इसी दौरान दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे और कुछ दिनों बाद एक पार्टी के दौरान राम ने गौतमी को प्रपोज कर दिया। 2003 में वेलेंटाइन डे के दिन दोनों ने आर्य समाज के नियमों के अनुसार शादी की ली। गौतमी की यह दूसरी शादी थी।
-
राकेश वशिष्ठ और रिद्धि डोगरा: 'मर्यादा लेकिन कब तक' सीरियल में राकेश और रिद्धि साथ काम कर रहे थे। इसी दौरान दोनों में प्यार हो गया। रिद्धि ने बताया कि शो के दौरान एक दिन राकेश का मेकअप मैन घायल हो गया। राकेश तुंरत उसकी मदद को गए। यह देखकर मुझे अच्छा लगा। इसके बाद दोनों ने शादी कर ली।
-
विवियान डीसेना और वाहबिज दोराबजी: 'प्यार की ये एक कहानी' के सेट पर विवियान और वहाबिज की मुलाकात हुई। जल्द ही दोनों में प्यार हो गया। दो साल के अफेयर के बाद दोनों ने शादी कर ली।
-
इंद्रनील सेनगुप्ता और बरखा बिष्ट: 'प्यार के दो नाम' सीरियल के दौरान दोनों करीब आए। जब तक शो खत्म हुआ दोनों के बीच प्यार हो चुका था। बाद में दोनों ने शादी भी कर ली।
-
शक्ति आनंद और साई देवधर: 'सारा आकाश' की शूटिंग के दौरान दोनों के बीच दोस्ती हुई। इस दौरान सार्इ की सगार्इ हो चुकी थी। लेकिन साई अपना दिल शक्ति को दे बैठे। बाद में दोनों ने शादी कर ली।
-
अर्जुन पुंज और गुरदीप कोहली: दोनों ने संजीवनी सीरियल में साथ किया था। इसी दौरान दोनों में प्यार हुआ। 2006 में दोनों ने शादी कर ली। दोनों के दो बच्चे हैं।
-
संजीव सेठ और लता सभरवाल: दोनों ने ये रिश्ता क्या कहलाता है शो में एक साथ काम किया। इसमें इन्होंने पति-पत्नी की भूमिका निभाई। 2012 में संजीव और लता ने शादी कर ली।