-
'तारे जमीं पर' का नन्हा, शरारती और क्यूट सा बच्चा ईनू तो आपको याद होगा। आमिर खान की फिल्म के मेन एक्टर रह चुके दर्शील सफारी का आज यानी 9 मार्च को जन्मदिन है। इसी के साथ ही दर्शील 22 साल के हो गए हैं। नन्हे दर्शील अब काफी हैंडसम हो गए हैं। फिल्म तारे जमीं पर के लिए 100 बच्चों के ऑडीशन के बाद मेकर्स को दर्शील पसंद आए थे। फिल्म के क्रिएटिव डायरेक्टर अमोल गुप्ता को दर्शील शामक दावर के डांसिंग स्कूल में मिले थे। उस रोज शामक की समर क्लासेस शुरू हो रखी थीं 'समर फंक' जिसमें दर्शील ने भी हिस्सा लिया था। दर्शील को इसी कैंप में नोटिस किया गया। बाद में दर्शील को ऑडीशन के लिए बुलाया गया, जिसमें वह फिल्म के लिए सेलेक्ट हुए। देखें दर्शील की तस्वीरें:- (सभी तस्वीरें दर्शील के फेसबुक पेज से ली गई हैं)
-
फिल्म तारे जमीं पर के बाद एक्टर को साल 2010 में फिल्म 'बमबम बोले' में देखा गया।
-
फिर 2011 में दर्शील Zokkomon में नजर आए।
-
2012 में दर्शील ने फिल्म Midnight's Children में काम किया।
-
फिल्म तारे जमीं पर के लिए दर्शील को कुछ 6 अवॉर्ड्स दिए गए थे।
-
दर्शील को इस फिल्म के लिए Filmfare Critics Award for Best Actor का अवॉर्ड मिला।
-
इसके अलाव Best Actor के लिए भी दर्शील को Filmfare अवॉर्ड मिला।
-
इसके बाद दर्शील ने Zee Cine Award – Critics' Choice Best Actor अवॉर्ड जीता।
-
एक्टर को Star Screen Awards से भी नवाजा गया।
-
दर्शील को V.Shantaram Awards फॉर Best Actor के लिए अवॉर्ड दिया गया।
-
एक्टर ने Zee Cine Awards भी जीता।
