-
सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी वेब सीरीज ‘दहाड़’ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। इस सीरीज में उन्होंने महिला पुलिसा का रोल निभाया है। इस सीरीज में उनके किरदार को लोगों ने खूब पसंद किया। इन सबके बीच सोनाक्षी सिन्हा ने अपने फैंस के साथ एक गुडन्यूज शेयर की है।
-
दरअसल, हाली ही में सोनाक्षी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुच फोटोज शेयर की है। इन फोटोज में उनके नए घर की झलक नजर आ रही है। जी हां, एक्ट्रेस ने मुंबई में एक नया घर खरीदा है। (Source: Sonakshi Sinha/Facebook)
-
एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने नए घर की तस्वीरें शेयर की है। इन फोटोज में वो प्लास्टिक से ढके फर्नीचर से घिरी नजर आ रही हैं। ब्लैक ड्रेस और व्हाइट कैप पहने एक्ट्रेस इन तस्वीरों में पैक्ड फर्नीचर के साथ अलग-अलग पोज देती नजर आ रही हैं। (Source: Sonakshi Sinha/Facebook)
-
इन फोटोज को देखकर लग रहा है कि सोनाक्षी जल्द ही इस सी-फेसिंग फ्लैट में रहने की तैयारी कर रही हैं। इस फ्लैट की बालकनी से उनकी फोटोज में मुंबई का बांद्रा वर्ली सी लिंग साफ दिखाई दे रहा है। (Source: Sonakshi Sinha/Facebook)
-
इन तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है, “एडलटिंग बहुत हार्ड है!!!! पौधों, बर्तनों, रोशनी, गद्दे, प्लेटों, तकियों, कुर्सियों, मेजों, कांटे, चम्मच, सिंक और डिब्बे के साथ सिर घूम रहा है…। आह! घर बनाना आसान नहीं है!” (Source: Sonakshi Sinha/Facebook)
-
बता दें, इससे पहले सोनाक्षी अपने पेरेंट्स के साथ उनके घर में रहती थी। शत्रुघ्न सिन्हा का मुंबई में एक आलीशान घर है जिसका नाम ‘रामायण’ है।
-
शत्रुघ्न सिन्हा ने इस घर को अपनी शादी से पहले खरीदा था। सोनाक्षी सिन्हा और उनके भाई लव और कुश इसी घर में पले-बढ़े हैं। इसी घर में शत्रुघ्न सिन्हा अपने पूरे परिवार के साथ रहते हैं।
-
बात करें सोनाक्षी सिन्हा के वर्कफ्रंट की तो वो वेब सीरीज ‘दहाड़’ के बाद फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ में नजर आने वाली है। इस फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ भी नजर आएंगे। (Source: Sonakshi Sinha/Facebook)
(यह भी पढ़ें: अरबों की संपत्ति के मालिक हैं शत्रुघ्न सिन्हा, अमिताभ के ‘जलसा’ से भी महंगा है उनका यह बंगला)
