अभिनय की दुनिया में कॉमेडी एक ऐसा क्षेत्र है जिसमें आपको किसी गॉड फादर की जरूरत नहीं पड़ती है। आदमी अपने हुनर के दम पर कॉमेडी में नाम कमा सकता है। इसी तरह के उभरते कॉमेडियन हैं विकास गिरी। जो हर बड़े मंच पर अपने देसी अंदाज को पेश कर कई बड़े कॉमेडियन के साथ कॉमेडी शो कर चुके हैं। लिहाजा अब वे धीरे-धीरे वे अपनी काबिलियत का लोहा मनवा रहे हैं। विकास अपनी कॉमेडी के जरिए कई अवॉर्ड हासिल कर चुके हैं लेकिन कहीं न कहीं वे अब भी लाइम लाइट से दूर है। जानिए कौन हैं विकास गिरी और क्या है इनकी पहचान और कॉमेडी की दुनिया क्या किया है इन्होंने काम। इस शो में विकास के साथ कुमकुम भाग्य में अभिषेक मेहरा की विलेन बहन की भूमिका निभाने वाली आलिया यानी अभिनेत्री शिखा सिंह और एंड टीवी पर 'मे आई कमिन मेडम' की टीवी एक्ट्रेस नेहा पेड़से भी नजर आएंगी। -
विकास ने 2013 में जाने-माने कॉमेडियन संजीव अत्रे के साथ काम किया है।
-
ये वही विकास गिरी हैं जिन्होंने 2015 में सब टीवी पर आए कॉमेडी सुपरस्टार के परफोर्मेंस में स्टार स्क्रीन अवॉर्ड का खिताब जीता।
-
विकास इस अवॉर्ड शो के फर्स्ट रनरअप रहे। शो की जज सुष्मिता सेन, सोनू सूद और शेखर सुमन थे। जो विकास की कॉमेडी को काफी सराहते थे। जैसा कि आप टू-ट्यूब पर इनके वीडियो में देख सकते हैं।
-
कॉमेडी दंगल में विकास।
-
23 सिंतबर से & TV पर प्रसारित किए जाएंगे। उनके पहले शो में गेस्ट जज होंगे अभिनेता रवि किशन।
-
विकास भारती सिंह के साथ कॉमेडी सर्कस में भी काम कर चुके हैं।
-
कॉमेडी सुपरस्टार में विकास का लडडकी वाला लुक।
-
कॉमेडी सुपरस्टार की टीम के साथ विकास।
