-
इन दिनों कॉमेडियन सुनील ग्रोवर चर्चा में बने हुए हैं। जल्द ही वो कपिल शर्मा के साथ एक नए कॉमेडी शो में नजर आने वाले हैं। दोनों ने ऐलान करते हुए बताया था कि वह नेटफ्लिक्स के एक शो में साथ में नजर आएंगे, जिसके बाद से दोनों के फैंस उनके शो का इंतजार कर रहे हैं।
-
इन सबके बीच हाल ही में सुनील ग्रोवर ने अपने आशियाने की कुछ झलक दिखाई है। सुनील ग्रोवर मुंबई में एक आलीशान घर में रहते हैं, जिसे उन्होंने साल 2013 में खरीदा था।
-
उन्होंने उस समय यह घर 3 करोड़ रुपये में खरीदा था। सुनील के इस घर से मुंबई का शानदार व्यू मिलता है।
-
वहीं, स्टेयर केस से लेकर सीटिंग एरिया तक उनके घर में वुडेन वर्क किया है, जो उनके घर के लुक को अनोखा बनाता है।
-
घर की दीवार को फ्लोरल हैंड पेंटिंग से सजाया गया है। उनके घर में हर चीज बहुत ही व्यवस्थित तरीके से रखी गई है।
-
लिविंग रूम में उन्होंने दरवाजे के पास डाइनिंग टेबल और चेयर लगा रखी है। सुनिल ग्रोवर का यह फेवरेट कॉर्नर है जहां बैठकर वह खाना खाते हैं।
-
लिविंग रूम में ही उन्होंने एक कॉर्नर पर पियानो रखा हुआ है। इससे पता चलता है कि सुनील को म्यूजिक का भी शौक है। उनके घर में एक गेम कॉर्नर भी है, जहां वह बेटे के साथ खाली वक्त में खेलते हैं।
-
सुनील के इस घर के बालकनी एरिया से मुंबई मायानगरी का खूबसूरत नजारा दिखता है। बालकनी में उन्होंने कुछ काउच रखे हुए हैं और इसे खूबसूरत पौधों से सजाया हुआ है। इसके अलावा बालकनी में भगवान बुद्ध का शोपीस भी रखा हुआ है।
-
किचन में बड़े से फ्रिज के साथ उन्होंने सभी सामानों को व्यवस्थित रखा हुआ है। वहीं, कॉरिडोर से होते हुए डाइनिंग टेबल और बालकनी तक उन्होंने हर एक चीज करीने से रखी हुई है।
-
सुनील ने अपने घर का फेवरेट स्पॉट भी दिखाया है जहां बैठकर वह अकसर किताबें पढ़ते और आराम करते हैं। (Photos Source: @whosunilgrover/instagram)
(यह भी पढ़ें: जानिए कौन हैं राम मंदिर के मुख्य पुजारी,1992 में हुई थी नियुक्ति, 100 रुपये मिलता था वेतन)
