-
Charu Asopa Rajeev Sen Divorce: चारू असोपा Charu Asopa) अपने पति राजीव सेन (Rajeev Sen) से तलाक ले रही हैं। दोनों तीन साल तक साथ रहे। राजीव सेन सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) के भाई हैं। राजीव सेन का कहना है कि चारू ने उनसे अपनी पहली शादी की बात छिपा कर रखी थी। वैसे राजीव सेन से पहले भी कई टीवी सेलेब्स अपने पार्टनर पर धोखा देने का आरोप लगा चुके हैं।
-
राखी सावंत ने भी अपने पूर्व पति रितेश पर कुछ इसी तरह के आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि रितेश पहले से शादीशुदा थे और उन्होंने ये बात छिपा कर रखी थी।
-
एक्ट्रेस निशा रावल ने करण मेहरा पर आरोप लगाया था कि उनका किसी और के साथ अफेयर चल रहा है। दोनों एक्टर्स तलाक ले चुके हैं।
-
एक्ट्रेस श्रद्धा निगम करण सिंह ग्रोवर की पहली पत्नी थीं। दोनों कुछ साल साथ रहकर अलग हो गए थे। तब श्रद्धा ने बी करण पर उन्हें धोखा देने का आरोप लगाया था।
-
एक्ट्रेस दिव्या अग्रवाल ने अपने प्रेमी प्रियांक शर्मा पर धोखा देने के आरोप लगाए थे। प्रियांक उनसे ब्रेकअप कर बेनाफ्शा सूनावाला के करीब हो गए थे।
-
अनीता हसनंदानी कभी एक्टर एजाज खान संग रिलेशनशिप में थीं। लेकिन कुछ दिनों बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया था। अनीता का आरोप था कि एजाज किसी और को भी डेट कर रहे थे।
-
एक्ट्रेस सृष्टि रोडे पर उनके एक्टर बॉयफ्रेंड मनीष नागदेव ने आरोप लगाया था कि बिग बॉस हाउस में रोहित सुचांती के करीब जाने के बाद सृष्टि ने उनसे ब्रेकअप कर लिया था।