-
Charlie Hebdo: फ्रांस की पुलिस ने शुक्रवार को एक प्रिंटिग कंपनी के परिसर और एक यहूदी सुपरमार्केट में घुसकर शार्ली एब्दो नरसंहार मामले में वांछित दोनों भाइयों और कथित तौर पर उनके एक साथी को मार डाला जिसने दो अलग-अलग घटनाओं में लोगों को बंधक बनाया था। (फ़ोटो-एपी)
-
Charlie Hebdo: पेरिस के उत्तर पूर्व में दामार्तिन एन गोइली गांव में एक छोटी प्रिंटिंग कंपनी में जब सशस्त्र कमांडो ने रात को प्रवेश किया तो वहां विस्फोट हुए और इमारत से धुआं निकला। एक सुरक्षा सूत्र ने बताया कि दोनों आतंकवादियों ने भागने की नाकाम कोशिश की। उन्होंने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी की। बाद में दोनों मारे गए। (फ़ोटो-एपी)
-
Charlie Hebdo: इसी बीच, पेरिस के पूर्व में एक यहूदी स्टोर में पुलिस घुसी जहां कम से कम एक सशस्त्र हमलावर ने पांच लोगों को बंधक बना रखा था। इससे पहले उस हमलावर के साथ हुई गोलीबारी में दो लोगों की जान भी गई। सुरक्षा सूत्रों ने बताया कि बंदूकधारी भी मारा गया। भयभीत बंधकों को स्टोर से बाहर भागते हुए देखा गया। (फ़ोटो-एपी)
-
Charlie Hebdo: इन हमलावरों के मारे जाने के साथ ही 48 घंटे से फ्रांस में व्याप्त दहशत और अनिश्चितता का अंत हो गया जिसकी शुरुआत शार्ली एब्दो पत्रिका के कार्यालय में तीन आतंकवादियों के हमले में 12 लोगों के मारे जाने से हुई थी। इनमें से एक ने बाद में पुलिस के आगे समर्पण कर दिया। यह हमला फ्रांस में आधी सदी में हुआ सबसे भयावह हमला था। (फ़ोटो-एपी)
-
Charlie Hebdo: पेरिस के पूर्वी पोर्ते दे विंसेनेस इलाके में बंधक बनाने वाले व्यक्ति के बारे में संदेह है कि यह वही व्यक्ति था जिसने गुरुवार को दक्षिणी पेरिस में एक महिला पुलिसकर्मी को गोली मारी थी। यह भी आशंका है कि यह व्यक्ति शार्ली एब्दो हमले में शामिल कम से कम एक बंदूकधारी को जानता था। (फ़ोटो-एपी)
-
Charlie Hebdo: फ्रांस की पुलिस ने एमेडी कौलीबाले (32) नामक उस व्यक्ति की और हयात बौमेडिएन (26) नामक महिला की तस्वीरें जारी की थी। हयात भी महिला पुलिसकर्मी को गोली मारने की घटना के सिलसिले में वांछित है। पोर्ते दे विंसेनेस इलाके में पुलिस पुलिस ने आसपास की सड़क, स्कूल और दुकानें बंद करा दीं। यहां रहने वाले लोगों को घरों के अंदर ही रहने को कहा गया। (फ़ोटो-एपी)
-
Charlie Hebdo: पेरिस के मुख्य चार्ल्स डी गॉल हवाई अड्डे से केवल 12 किमी दूर दामार्तिन एन गोइली में फ्रांसीसी बलों ने छतों पर स्नाइपर्स तैनात किए थे और प्रिंटिंग कंपनी के ऊपर हेलिकॉप्टरों ने बेहद नीची उड़ानें भी भरीं। शार्ली एब्दो के संदिग्धों को शुक्रवार सुबह इसी कंपनी में घेरा गया। (फ़ोटो-एपी)
-
Charlie Hebdo: पुलिस सूत्रों ने बताया कि सुपरमार्केट में पांच लोगों को बंधक बनाने वाले व्यक्ति और शेरिफ और सईद कोउआची के बीच ‘संबंध’ थे। शेरिफ और सईद कोउआची पर शार्ली एब्दो पत्रिका के कार्यालय में गोलीबारी कर 12 लोगों को मार डालने का आरोप है। इससे पहले पुलिस ने अल्जीरियाई मूल के इन दोनों व्यक्तियों का तेज गति से कार से भागते समय पीछा कर रोकने का प्रयास किया और तब भी उनके बीच गोलीबारी हुई थी। (फ़ोटो-एपी)