-
Lok Sabha Election 2019: देशभर में चुनाव का बिगुल बज चुका है। लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 20 राज्यों की 91 लोकसभा सीटों और चार राज्यों की विधानसभा सीटों पर वोटिंग जारी है। आंधप्रदेश और तेलंगाना में भी मतदान जारी है। ऐसे में साउथ सुपरस्टार्स और सेलेब्स भी आम जनता के बीच अपना कीमती वोट देने के लिए पोलिंग बूथ पर पहुंच रहे हैं। इस बीच साउथ एक्टर अल्लू अर्जुन (Allu Arjun), अमाल अखिनेनी (Amala Akkineni) और Jr NTR वोट करते नजर आए। साथ ही ये देश की जनता से अपील भी करते दिखे कि वह अपना कीमती वोट देने के लिए अपने अपने घरों से बाहर निकलें। देखें तस्वीरें:-
-
मेगास्टार चिरंजीवी अपने बेटे राम चरण के साथ हैदराबाद में जुबली हिल्स पर पोलिंग बूथ पर वोटिंग करने आए।
-
विष्णु मंचू ने अपने पिता मोहन बाबू संग ट्विटर पर एक तस्वीर शेयर की। जिसमें कैप्शन देते हुए लिखा गया था 'वोट करके आइए। यह दर्शाएगा कि आप अपने देश की फिक्र करते हैं। #VoteForIndia'
-
आंध्रप्रदेश में Gajuwaka से पवन कल्याण ने वोट किया।
-
एक्टर अल्लू अर्जुन भी देशवासियों से अपील करते दिखे कि घर से बाहर निकल कर पोलिंग बूथ पर पहुंचे और अपने मत अधिकार का उपयोग करें। अर्जुन ने ट्वीट शेयर कर लिखा- 'आज पहला दिन है.. जो कि तय करेगा कि आपके आने वाले 1825 दिन कैसे होने वाले हैं। प्लीज वोट कर आएं।'
-
Amala Akkinen ने भी एक तस्वीर शेयर की जिसमें उनकी उंगली पर वोटिंग का निशान लगा हुआ था। इस दौरान उन्होंने वोटिंग की व्यवस्था के बारे में भी कहा कि यहां अच्छा अरेंजमेंट किया गया है। तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा ' यहां भीड़ कम थी। कम स्ट्रेस था। अच्छा अरेंजमेंट था। आई लव इंडिया'
-
Jr NTR ने भी अपनी एक उंगली की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करलिखा- 'हमने अपने हाथ में इंक लगा ली है। आप भी जाएं और वोट करें।'
-
म्यूजिक कंपोजर M. M. Keeravani ने भी पोलिंग बूथ में जाकर वोटिंग की।
-
SS Rajamouli ने भी ट्वीट कर कहा- 'मेरी यूनिट के आधे से ज्यादा लोग इस वक्त गायब हैं। वह अपने गांव गए हैं। वोट करने। गुड जाइए वोट कीजिए। अगर आपको किसी को वोट करने का मन न करे तो बेशक नोटा दबाएं लेकिन वोट करने जरूर जाएं। #VoteForIndia'