-
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 12वीं कक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। रिजल्ट आने के बाद सभी संकाय (स्ट्रीम) के छात्र अपने कॅरियर को अगले पायदान पर ले जाने के लिए तैयार हैं।
-
कला (आर्ट्स) से जुड़े छात्र मानविकी, साहित्य या फिर मैनेजमेंट से जुड़े विषयों में अपना कॅरियर बना सकते हैं।
-
जबकि विज्ञान से जुड़े छात्र इंजीनियरिंग के अलग-अलग विषयों में अपनी रुचि के मुताबिक एडमिशन ले सकते हैं।
-
वहीं विज्ञान के वैसे छात्र जो कि बायोलॉजी जैसे विषयों को पसंद करते हैं वे भी डॉक्टरी से जुड़े पेशों में अपनी किस्मत आजमा सकते हैं।
-
जिन्हें आसमान को छूने का सपना सा है वह अपने सपने को पायलट या एयर-हॉस्टेस बनकर पूरा कर सकते हैं।
-
वह बच्चें जिन्हें लिखने का बहुत शौक है और जिन्हें यह उम्मीद है कि उनकी लेख भारत की सोच को बदल सकती है वह जर्नलिज़्म का कोर्स कर सकते हैं।