-
बोनी कपूर को फिल्म इंडस्ट्री में एक सफल निर्माता के रूप में पहचाना जाता है। बोनी ने दो शादियां की थीं। पहली शादी मोना शौरी कपूर से हुई जबकि दूसरी शादी एक्ट्रेस श्रीदेवी से हुई थी। अब उनकी दोनों ही पत्नियां इस दुनिया में नहीं हैं। पहली पत्नी मोना ने कैंसर से पीड़ित होने के बाद 25 मार्च साल 2012 में दुनिया को अलविदा कह दिया था। जबकि श्रीदेवी का निधन 24 फरवरी साल 2018 में दुर्घटनावश बाथटब में डूबने की वजह से हुआ। बोनी की पहली पत्नी मोना शौरी कपूर एक पंजाबी परिवार से थीं। उनका जन्म दिल्ली में 3 फरवरी (1964) को हुआ था। साल 1983 में मोना और बोनी की अरेंज मैरिज हुई थी। उस वक्त मोना सिर्फ 19 साल की थीं जबकि बोनी उनसे 10 साल बड़े थे।
-
बोनी और मोना के दो बच्चे अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर हैं। अर्जुन बॉलीवुड के फेमस एक्टर हैं।
-
मोना शौरी कपूर फ्यूचर स्टूडियो की सीईओ थीं। यह मुंबई का सबसे बड़ा रेडी टु शूट इंडोर स्टूडियो है। उन्होंने अपने करियर में सफलतापूर्वक बिजनेस एड और मशीन एक्सपोर्ट्स में मैन पावर को हैंडल किया। उन्होंने एफसीएल के डायरेक्टर के रूप में शीशा और फरिश्ते जैसी फिल्मों में प्रोडक्शन को-ऑर्डिनेटर के तौर पर भी काम किया था।
-
फिल्म शीशा में मिथुन चक्रवर्ती, मुनमुन से और मल्लिका साराभाई लीड रोल में थे। मोना ने फिल्म फरिश्ते में श्रीदेवी के साथ भी काम किया। इस फिल्म में धर्मेंद्र, विनोद खन्ना, श्रीदेवी और रजनीकांत लीड रोल में थे। मोना के इंडस्ट्री में योगदान की वजह से उन्हें इंडिया टेली अवॉर्ड्स (2005) में जूरी मेंबर भी बनाया गया। बोनी की पत्नी मोना भी उनकी तरह एक सफल निर्माता रहीं।
-
मोना ने फिल्मों के अलावा कई सफल टीवी शो का भी निर्माण किया। मोना ने स्टार प्लस के शो हेरा फेरी, दूरदर्शन के शो युग, विलायती बाबू, कैसे कहूं जैसे सफल शो का निर्माण किया था।
-
बोनी से मोना की शादी 13 साल तक चली। बोनी की लाइफ में श्रीदेवी को आता देख मोना ने खुद को इस सबसे दूर करने का फैसला किया था।
-
मोना ने एक इंटरव्यू में कहा था कि 'जब मेरी शादी बोनी से हुई तब मैं सिर्फ 19 साल की थी। हमारी शादी को 13 साल हो चुके थे। लेकिन जब श्रीदेवी और बोनी की नजदीकियों की खबरें मुझे मिली तब मैं टूट सी गई थी, मैं बोनी और अपनी शादी को दूसरा मौका देती उससे पहले ही श्रीदेवी प्रेग्नेंट हो चुकी थीं। उनका रिश्ता कायम हो चुका था। मेरा इससे बाहर निकलना ही बेहतर था'।
-
बोनी ने साल 1996 में मोना को तलाक दे दिया था। उसके बाद इसी साल 2 जून (1996) को उन्होंने श्रीदेवी से शादी कर ली।
-
बोनी की दूसरी शादी से मोना के बेटे अर्जुन कपूर काफी नाराज थे। वह श्रीदेवी को कभी अपना नहीं मान पाए।
-
मोना से अलग होने के बाद भी उनके दोनों बच्चे पिता बोनी के काफी करीब हैं।
-
बोनी से अलग होने के बाद मोना अपने ससुराल में ही रहा करती थीं।
-
मोना का निधन 25 मार्च (2012) को कैंसर के इलाज के दौरान मल्टीपल ऑर्गन फेलियल की वजह से हुआ था।
