-
बॉलीवुड के जाने-माने फिल्म प्रोड्यूसर बोनी कपूर आज अपना 68वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। बोनी कपूर भले ही स्क्रीन पर नजर नहीं आते, लेकिन वह अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लाइमलाइट में बने रहे हैं। हाल ही में उन्हें अपनी बेटी जाह्नवी कपूर की फिल्म ‘मिली’ का प्रमोशन करते हुए देखा गया था।
-
बता दें, फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने अपने भाइयों अनिल कपूर और संजय कपूर को लॉन्च किया था। उन्होंने अपने भाईयों की लॉन्चिंग में खूब पैसा लगाया था। लेकिन उन्होंने अपने बच्चे अर्जुन कपूर और जाह्नवी कपूर के लिए ऐसा नहीं किया।
-
जब बोनी कपूर से इंटरव्यू में पूछा गया कि उन्होंने अपने बच्चों अर्जुन और जाह्नवी के लिए ऐसा क्यों नहीं किया और उन पर पैसे क्यों नहीं लगाए। इस पर बोनी कपूर ने कहा कि उन्होंने अपने दोनों भाईयों यानी अनिल कपूर और संजय कपूर पर काफी रुपये लगाए हैं। यह सब उन्होंने दोनों को इंडस्ट्री में सेट करने के लिए किया।
-
उन्होंने कहा, “यह मेरा फैसला था कि मैं अपने भाईयों को लॉन्च करूं और मुझे रोकने वाला कोई नहीं था। मैं अपने भाई को लॉन्च कर रहा था और कोई कसर नहीं छोड़ी। पैसा पानी की तरह बहाया।”
-
उन्होंने आगे कहा, “इसलिए, मैंने फैसला किया कि किसी और को बच्चों को लॉन्च करना चाहिए। एक बार जब अर्जुन और जाह्नवी पूरी तरह से सेट हो जाएंगे तो मैं उनके मार्केट प्राइस के मुताबिक पैसा इन्वेस्ट करूंगा।”
-
बता दें, बोनी कपूर ने साल 1983 में अपने प्रोडक्शन में फिल्म ‘वो सात दिन’ बनाई थी, जिसके जरिए अनिल कपूर ने अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने 1995 में फिल्म ‘प्रेम’ बनाई जिसके जरिए उनके भाई संजय कपूर ने फिल्मी दुनिया में एंट्री ली थी।
-
बात करें बोनी कपूर के बेटे अर्जुन कपूर की तो उन्होंने आदित्य चोपड़ा के प्रोडक्शन में बनी फिल्म ‘इश्कजादे’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था। वहीं जाह्नवी कपूर ने करण जौहर की फिल्म ‘धड़क’ से बॉलीवुड डेब्यू किया।
(Photos Source: @boney.kapoor/instagram)
(यह भी पढ़ें: करण जौहर की धनतेरस पूजा में लगा सितारों का मेला, सारा अली खान समेत इन सितारों ने की शिरकत)