-
हमारे यहां क्रिकेट और बॉलीवुड को धर्म का दर्जा दिया जाता है। इसका सीधा सा मतलब यह है कि भारत के लोगों पर क्रिकेट और बॉलीवुड का नशा है। ऐसा नशा जो एक बार चढ़ गया तो फिर उतरने का नाम ही नहीं लेता है। बॉलीवुड के फैंस बॉलीवुड इंडस्ट्री में चल ही हर उठा-पटक और अपने फेवरेट स्टार्स के बारे में एक-एक बात जानना चाहते हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए, आज हम आपको आपकी फेवरेट एक्ट्रेसेस की कुछ बेहद ही खास तस्वीरें दिखा रहे हैं। इन तस्वीरों में आप इन स्टार्स को उनकी मां के साथ देख सकते हैं। इसके अलावा यहां पर बॉलीवुड के कई सितारों की बचपन की फोटो भी देखी जा सकती है। इन तस्वीरों को देखकर आप यही कहेंगे कि आज की ये हैंडसम और गुड लुकिंग एक्ट्रेसेस अपने बचपन में भी बड़ी प्यारी लगती थीं।
-
नन्ही आलिया भट्ट अपनी मां सोनी राजदान की गोंद में।
-
मां शिवांगी कोल्हापुरे के साथ नन्ही श्रद्धा कपूर।
-
आथिया शेट्टी अपनी मां मना शेट्टी के साथ बचपन की तस्वीर।
-
अनुष्का शर्मा अपनी मां आशिमा शर्मा और भाई कर्णेश शर्मा के साथ।
-
कृति सेनन बचपन में अपनी मां गीता सेनन के साथ।
-
जैकलिन फर्नांडिस टीनेज में अपनी मां के साथ।
-
मां सुनंदा शेट्टी के साथ शिल्पा शेट्टी की बचपन की फोटो।