-
जाहिर है कि बॉलीवुड स्टार्स की मुख्य कमाई उनके द्वारा की जाने वाली फिल्मों या उनके प्रोडक्शन हाउस से होती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये फिल्मी सितारे शादी-पार्टियों और फंक्शन्स में शरीक होने की भी मोटी फीस वसूलते हैं। तो चलिए आपको आज बताते हैं कि शाहरुख खान से लेकर अक्षय कुमार तक किसी को भी यदि आपको अपने फंक्शन में बुलाना है तो आपको अपनी जेब किस हद तक ढीली करनी पड़ेगी।
-
किसी कार्यक्रम में मेहमान के तौर पर आने के लिए बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार 30 से 35 लाख रुपए तक चार्ज करते हैं। (यह फीस उनके कार्यक्रम में सिर्फ 2 घंटे तक रुकने की है)
-
बॉलीवुड डिवा अनुष्का शर्मा को भी आप अपनी शादी में बुला सकते हैं लेकिन इसके लिए आपको तकरीबन 70 लाख रुपए खर्च करने होंगे।
-
बॉलीवुड की ब्यूटी क्वीन कैटरीना कैफ के किसी शादी समारोह में परफॉर्म करने की फीस ढाई करोड़ रुपए है।
-
सोनाक्षी सिन्हा किसी भी पार्टी में आकर परफॉर्म करने के लिए 25 लाख रुपए लेती हैं।
-
बॉलीवुड के ग्रीक गॉड कहे जाने वाले एक्टर ऋतिक रोशन भी आपके घर के पर्सनल प्रोग्राम में आने को तैयार हो जाएंगे यदि आप इसके लिए 2 करोड़ रुपए खर्च कर सकें।
-
बिपाशा बसु के पास हालांकि अब उतना काम नहीं बचा है लेकिन बावजूद इसके वह पार्टियों में आकर परफॉर्म करने के लिए 25 लाख रुपए फीस लेती हैं।
-
बॉलीवुड के पावर हाउस किसी भी कार्यक्रम में आकर परफॉर्म करने के लिए 1 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं।
-
बेवॉच गर्ल प्रिंयका चोपड़ा यूं तो अब ज्यादातर वक्त अमेरिका में ही रहती हैं लेकिन जब तक वह यहां मौजूद थीं। उनकी शादी में आने की फीस 2.5 करोड़ रुपए थी।
-
किसी इनॉगरेशन में जाकर रिबन काटना हो या शादी-पार्टियों में आकर परफॉर्म करने के लिए बॉलीवुड के किंग-खान तकरीबन 3 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं।
