-

अक्षय कुमार- बॉलीवुड में खिलाड़ी के नाम से मशहूर अक्षय कुमार मुंबई के अंधेरी वेस्ट इलाके में लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स में रहते हैं। उनके साथ उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना कुमार और दोनों बच्चे आरव और नितारा रहते हैं। अक्षय के घर के ग्राउंड फ्लोर पर डाइनिंग एरिया, किचन, होम थिएटर और लिविंग एरिया हैं, वहीं फर्स्ट फ्लोर पर अक्षय की पत्नी का ऑफिस है। अक्षय के इस घर को शानदार तरीके से बनाया गया है। (photo source – youtube screenshot)
-
ऋतिक रोशन-बॉलीवुड फिल्म निर्माता राकेश रोशन के बेटे ऋतिक रोशन मुंबई की एक बहुमंजिला इमारत में आठवां, नवां और दसवां फ्लोर पर रहते हैं। उनके घर मे हर तरह की सुविधा है। (photo source – youtube screenshot)
-
अमिताभ बच्चन- बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन को बिग बी भी कहा जाता है। बिग बी के मुंबई में तीन घर हैं। बिग भी अपने परिवार के साथ जलसा नाम के घर में रहते हैं। बिग बी के दूसरे घरों का नाम प्रतीक्षा और जनक है। कुछ करीबियों की माने तो अमिताभ के बेटे अभिषेक बच्चन और बहू ऐश्वर्या प्रतीक्षा में रहते हैं। (photo source – youtube screenshot)
-
सलमान खान- सलामान खान मुंबई के बांद्रा इलाके के गैलेक्टी अपार्टमेंट में रहते हैं। सलमान खान के साथ उनके माता-पिता भी रहते हैं। उनके इस फ्लैट में एक जिम भी है, जिसका इस्तेमाल कई बॉलीवुड सितारों ने किया है। इस घर के अलावा सलामान के पास मुंबई के पनवेल इलाके में 20 एकड़ का एक बड़ा फॉर्म हाउस है। जिसमें हर तरह की सुविधा है। (photo source – youtube screenshot)
-
सैफ अली खान- पूर्व क्रिकेटर नवाब पटौदी के बेटे सैफ अली खान अपनी पत्नी करीना के साथ मुंबई में रहते हैं। लेकिन उनके पास हरियाणा से एक खानदानी महल है, जिसके बारे में कहा जाता है कि इस घर को बने 80 साल हो गए हैं। कहा जाता है कि इस महल का निर्माण 1935 में 8वें नवाब ने करवाया था। उनका ये खानदानी घर बहुत बड़ा है। (photo source – youtube screenshot)
शाहरुख खान- किंग खान के नाम से जाने जाने वाले बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान मुंबई के बांद्रा के बैंडस्टैंड इलाके में रहते हैं। उनके घर का नाम 'मन्नत' है। शाहरुख खान का ये घर छह मंजिला है। शाहरुख खान के इस घर में बड़ी लाइब्रेरी, कार पार्किंग लिविंग रूम, गेस्ट रूम के अलावा जिम और एंटरटेनमेंट रूम हैं। शाहरुख का घर बहुत बड़ा है। इसको देखने के लिए उनके फैन्स उनके घर के बाहर पहुंचते हैं। बताया जाात है कि शाहरुख ने 2001 में इसे खरीदा था। (photo source – Indian Express)