
कहते हैं इश्क का जूनून सिरफिरे आशिक पर इस तरह से खुमार होता है, जो न उम्र देखता और न ही रीति रिवाज औप घर परिवार। इश्क में इंसान सिर्फ उसी को पाना चाहता है, जिससे वो इंम्तेहा मोहब्बत करता है। बॉलीवुड में भी ऐसे कई फिल्मी स्टार्स है, जिन्होंने वेहद कम उम्र में प्यार कर शादी जैसे पवित्र बंधन में बंधने का फैसला लिया। हालांकि जल्दबाजी में लिया गया कोई फैसला ठीक भी नहीं होता, लिहाजा यही वजह है कि इन जल्द शादी करने वाले इन स्टार्स में से किसी का रिश्ता लंबे समय तक टिक सका। लिहाजा बाद में इन कपल्स में से ज्यादातर कपल्स के तलाक हो चुका है। स्लाइड क्लिक कर जानिए बॉलीवुड में कम उम्र में शादी करने वाले स्टार्स कौन-कौन है शामिल और किस-किस के हो गए हैं तलाक। -
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान और उनकी पहली पत्नी रीना दत्ता लव स्टोरी एक दौर में सुर्खियों में थी। रीना और आमिर ने शादी का फैसला तो कर लिया लेकिन दोनों अलग-अलग धर्म से थे लिहाजा रीना के परिवार वाले राजी नहीं हुए। जब परिवार वाले दोनों के रिश्ते के लिए राजी नहीं हुए तब दोनों ने साल 1996 में घर से भागकर शादी कर ली। आपको बता दें कि 16 साल साथ बिताने के बाद साल 2002 में आमिर ने रीना को तलाक दे दिया।
धमेंद्र ने भी सिर्फ 19 साल उम्र में शादी करली थी। पहली पत्नी प्रकाश से उनके 2 बेटे सनी और बॉबी देओल हैं। शादी के बाद धर्मेन्द्र का अफेयर हेमा मालिनी से फिल्म ‘शोले’ के दौरान शुरू हुआ और इन दोनों ने वर्ष 1980 में शादी कर ली, और शादी के बाद हेमा ने ईशा और अहाना देओल को जन्म दिया। -
90 के दशक की खूबसूरत और स्टारडम हासिल करने वाली अभिनेत्री दिव्या भारती ने महज 18 साल की उम्र में बॉलीवुड के प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला से शादी की थी। शादी के 1 साल बाद की दिव्या भारती की मौत हो गई।
राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया की शादी भी जल्दबाजी में हुई थी। राजेश खन्ना 31 साल और डिंपल कपाड़िया की उम्र 16 साल थी। दोनों शादी के बाद एक दूसरे से मनमुटाव रखते थे। तलाक नहीं हुआ लेकिन साथ भी नहीं रहे। सुपरस्टार ऋतिक रोशन ने अपने बचपन की दोस्त सुजैन खान से बहुत कम उम्र में ही शादी कर ली थी। इनकी शादी के दौरान सुजैन महज 22 साल की थी। ऋतिक और सुजैन की शादी साल 2000 में हुई थी, और इनके दो बेटे भी हैं और 2014 में दोनों का तलाक हो गया। फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ से मशहूर हुईं एक्ट्रेस भाग्यश्री महज 21 साल की उम्र में हिमालया दासानी से शादी की थी। भाग्यश्री के दो बच्चे हैं अभिमन्यु और अवंतिका। हालांकि भाग्यश्री बाकी दूसरे स्टार्स से अलग हैं और अपनी परिवार के साथ खुश हैं। -
70 और 80 के दशक की बेहद खूबसूरत और बेहतरीन अदाकाराओं में से एक मानी जाने वाली नीतू सिंह ने 22 साल की उम्र ऋषि कपूर से शादी की थी। दोनों का एक बेटा है ऋषि कपूर। इनका परिवार काफी खुश हैं।
सैफ अली खान ने भी पहली शादी महज 21 साल में की थी। उनकी पहली शादी अमृता सिंह से हुई थी। अमृता सैफ से 12 साल बढ़ी थीं। उस समय अमृता उम्र 33 साल थी। हिमेश रेशमिया ने 21 साल में शादी की। 22 साल बाद उनका कोमल से 2016 में तलाक हो गया। -
शशि कपूर ने जेनिफर कैंडल ने 20 साल की उम्र में शादी की थी।
अदिति राव हैदरी ने 21 साल की उम्र में शादी की। बाद में उनका सत्यदीप मिश्रा से तलाक हो गया और फरहान अख्तर के साथ उनका नाम जोड़ा जाने लगा। -
सुनिधि चौहान ने बॉबी खान से 2002 में 18 साल की उम्र में शादी कर ली थी। लेकिन सुनिधि के घर वाले इस शादी के खिलाफ थे। एक साल बाद ही दोनों अलग हो गए।
90 के दशक की खूबसूरत और स्टारडम हासिल करने वाली अभिनेत्री दिव्या भारती ने महज 18 साल की उम्र में बॉलीवुड के प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला से शादी की थी। शादी के 1 साल बाद की दिव्या भारती की मौत हो गई। -
-
राज कपूर ने कृष्णा कपूर से महज 16 साल में शादी की थी। शादी के बाद उनका नरगिस से अफेयर था। राज कपूर और नर्गिस 1940-1960 के दशक की बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत और पॉपुलर जोड़ियों में से एक है। ये दोनों स्टार्स सिर्फ़ रील लाइफ में नहीं बल्कि रियल लाइफ में भी रोमांटिक कपल थे।
-
अभिनेता दिलीप कुमार और सायरा बानो ने 50 साल साथ पूरे कर लिए हैं। उन्होंने मात्र 22 साल की उम्र में शादी की थी।