-

बॉलीवुड में एक्ट्रस की किस्मत का सिक्का ऐसे ही नहीं चलता। इसके लिए जरुरी होता है 'चुनाव', फिल्म का चुनाव। जो एक्टर इस दौरान जिस फिल्म पर कब्जा जमा ले वो फिल्म ही रिलीज के बाद उस स्टार की किस्मत का फैसला करती है। फिल्म चल गई और हिट हो गई तो वहीं एक्टर के कदम दौलत शौहरत चूमने लगते हैं। इसके बाद एक एक्टर स्टार से बन जाता है सुपर स्टार। ऐसे ही कई स्टार्स हैं जिनके फिल्म चुनने के एक सही फैसले ने उनकी जिंदगी ही बदल दी। ऐसे 15 बॉलीवुड आइकॉन्स जिन्होंने सही समय पर मौके पर चौका मारा और और रिजेक्ट की गई फिल्मों में काम कर के अपनी लाइफ को दिया एक नया मोड़:-
-
खिलाड़ी अक्षय कुमार को पहले 'भाग मिल्खा भाग' में मिल्खा सिंह का किरदार निभाने का ऑफर मिला था। यह फिल्म एक बायोपिक थी। लेकिन किसी वजह से वह यह फिल्म कर नहीं पाए। इसके बाद फिल्म में फरहान अख्तर मिल्खा सिंह की तरह भागते हुए नजर आए। फिल्म 'भाग मिल्खा भाग' फरहान अख्तर की बेस्ट फिल्मों में से एक मानी जाती है।
-
लगान के भुवन के किरदार में पहले शाहरुख खान नजर आने वाले थे। लेकिन इसके बाद आमिर खान लगान में भुवन के तौर पर नजर आए।
-
फिल्म चक दे इंडिया के लिए पहले सलमान खान को चुना गया था। लेकिन सलमान की किस्मत में ये फिल्म नहीं थी। इसके बाद ये फिल्म शाहरुख के पाले में चली गई।
-
फिल्म 'दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगें' से शाहरुख खान की छवि रोमांटिक हीरो के तौर पर उभर के आई। इस दौरान लड़कियां उनके पीछे पागल हो गई थीं। शाहरुख का नाम फिल्म में राज है। शाहरुख ने अपने किरदार से दर्शकों पर ऐसा इंपेक्ट छोड़ा कि हर लड़की अपने मंगेतर का नाम राज चाहने लगी थीं। इसी फिल्म को सैफ अली खान ने ठुकरा दिया था। जी हां, सैफ को पहले ये रोल मिला था लेकिन शायद ये सब उनकी किस्मत में नहीं था।
-
फिल्म रामलीला में दीपिका और रणवीर के रोमांस का जादू दर्शकों पर चला। इस फिल्म में दीपिका वाला रोल पहले करीना कपूर को दिया जा रहा था। लेकिन करीना ने इस फिल्म में काम करने से मना कर दिया था।
-
आमिर खान, अक्षय खन्ना और सैफ अली खान स्टारर फिल्म 'दिल चहता है' में पहले आमिर का रोल ऋतिक रोशन को दिया गया था। लेकिन ऋतिक ने फिल्म को रिजेक्ट कर दिया। इस किरदार को निभाने के बाद इसे आमिर की बेस्ट परफॉरमेंस में से एक माना जाता है।
विवेक ओबेरॉय को फिल्म हम तुम में कास्ट किया गया था लेकिन बाद में यह रोल सेफ अली खान को दिया गया था। -
कैटरीना कैफ रणबीर कपूर के साथ फिल्म बर्फी में नजर आती अगर उन्होंने इलियाना डीक्रूज के द्वारा निभाए गए रोल के लिए हां कहा होता। लेकिन उन्होंने फिल्म बर्फी के इस रोल को करने से इनकार कर दिया था।
-
'हम दिल दे चुके सनम' में ऐश्वर्या का किरदार नंदिनी पहले करीना कपूर के हिस्से में आ रहा था। लेकिन उन्होंने संजय लीला भंसाली की फिल्म 'हम दिल दे चुके' को ना कह दिया था। लेकिन इस फिल्म में यह किरदार करने के बाद ऐश्वर्या राय के करियर का ग्राफ ऊपर उठा। ऐश्वर्या राय को इस दौरान फिल्म में खूब पसंद किया गया।
-
फिल्म 'कल हो न हो' में पहले काजोल प्रीति जिंटा वाले रोल में नजर आने वाली थीं। लेकिन बाद में यह रोल प्रीति जिंटा ने किया।
-
फिल्म 'द डर्टी पिक्चर' में विद्या बालन ने अपनी एक इमेज तोड़ कर नई इमेज खड़ी की। यह फिल्म पहले कंगना रनौत के हिस्से में आ रही थी। लेकिन बाद में फिल्म को विद्या ने किया।
-
फिल्म 'राजा हिंदुस्तानी' से करिश्मा कपूर ने बॉलीवुड में अपनी एक नई पहचान बनाई थी। यह रोल पहले ऐश्वर्या राय को मिला था। लेकिन ऐेश्वर्या राय ने इस फिल्म को करने के लिए हांमी नहीं भरी थी। इसके बाद करिश्मा कपूर को इसका भरपूर फायदा हुआ।
-
जहां सलमान खान ने फिल्म चक दे को रिजेक्ट किया, वहीं ऐसे ही शाहरुख खान ने मुन्ना भाई एमबीबीएस को रिजेक्ट किया। इसके बाद इस फिल्म के लिए एक्टर संजय दत्त को अप्रोच किया गया। फिल्म इमोशन कॉमेडी ड्रामा से भरपूर थी। यह फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आई। इसके बाद संजय दत्त को मुन्ना भाई के नाम से भी जाना जाने लगा।
-
हाल ही में फिल्म बाहुबली का दूसरा पार्ट आया था। इसमें शिवगामिनी का किरदार पहले श्रीदेवी को निभाने के लिए कहा गया था लेकिन श्रीदेवी इस किरदार के लिए मानी नहीं इसके बाद यह रोल राम्या कृष्णन की झोली में जा गिरा। बस फिर क्या था। राम्या ने अपनी परफॉरमेंस से इस किरदार में ऐसी जान डाली कि शिवगामिनी का रोल अमर हो गया।
-
रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' पहले कैटरीना कैफ के हिस्से में आई थी। लेकिन जब उन्होंने फिल्म में काम करने से इनकार कर दिया तो इसके बाद यह फिल्म दीपिका के पाले में जा गिरी। इसके बाद यह फिल्म दीपिका की लाइफ में एक गोल साबित हुई।