-
बॉलीवुड में अपनी खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए न सिर्फ एक्ट्रेस नए-नए एक्सपेरीमेंट करतीं हैं बल्कि एक्टर्स भी कुछ कम नहीं है। पिछले कई सालों से बॉलीवुड एक्टर्स अपनी स्मार्टनेस को बनाए रखने के लिए कई बार अपने लुक्स में तरह-तरह के एक्सपेरीमेंट करवाते हैं। हालांकि लुक्स के अलावा उन्हें अपने कपड़ों से लेकर, बॉडी या हो हेयर स्टाइल इन सभी पर स्टार्स खासतौर पर ध्यान देना पड़ता है। लेकिन हम बात सिर्फ बॉलीवुड एक्टर्स के हेयर ट्रांसप्लांट के बारे में कर रहे हैं। इस लिस्ट में अक्षय कुमार, बिग बी, कपिल शर्मा, संजय दत्त, गोविंदा, कपिल शर्मा जैसे कई स्टार्स हेयर ट्रांसप्लांट प्रोसेस का इस्तेमाल कर, अपने लुक को और भी ज्यादा डैशिंग बना चुके हैं।
दबंग स्टार सलमान खान तीसरी बार हेयर ट्रांसप्लांट करवाने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वे जल्द ही अपनी कथित गर्लफ्रेंड यूलिया से शादी करने वाले हैं। सलमान का हेयर ट्रांसप्लांट करने के लिए डॉक्टरों की एक टीम दुबई से आने वाली है। हालांकि, ऐसे कई बॉलीवुड सितारे हैं, जिन्होंने अपने लुक्स को बरकरार रखने के लिए हेयर ट्रांसप्लांट का सहारा लिया है। आगे की स्लाइड्स में जानते हैं ऐसे ही स्टार्स के बारे में: बॉलीवुड में मुन्नाभाई के नाम से मशहूर संजय दत्त के बाल एक वक्त तेजी से झड़ रहे थे। इसके बाद उन्होंने हेयर ट्रांसप्लांट का सहारा लिया। जानकार मानते हैं कि संजय दत्त ने अगर वक्त पर सर्जरी नहीं कराई होती तो उनके बॉलीवुड करियर पर बुरा प्रभाव पड़ता। -
80 और 90 के दशक के सुपरस्टार गोविंदा भी एक वक्त झड़ते बालों की समस्या से परेशान थे। जब उन्हें गंजेपन का डर सताया तो उन्होंने भी हेयर ट्रांसप्लांट करा लिया। बताया जाता है गोविंदा ने सलमान के कहने पर ही सर्जरी कराई थी।
अक्षय कुमार फिलहाल बॉलीवुड के सुपर स्टार्स में से एक हैं। वक्त के साथ इन्हें भी इनके बालों ने धोखा दे दिया जिसके बाद उन्हें हेयर-ट्रांसप्लांट का सहारा लेना पड़ा। जैसा कि आप तस्वीर में साफ तौर पर देख सकते हैं कि पहले अक्षय के सिर पर कैसे बाल थे और अब कितना फर्क आ गया है। 'कॉमेडी नाईट्स विद कपिल' शो से पॉपुलर होने वाले कपिल शर्मा आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। शुरुआती दिनों में कपिल भी अपने गिरते बालों से काफी परेशान थे। टीवी की दुनिया में एंट्री के बाद उन्होंने भी हेयर-ट्रांसप्लांट कराया। हालांकि, कपिल शर्मा इस बात से इनकार करते रहे हैं। बाकी इन पिक्चर्स को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है। -
विवेक ओबेरॉय भी झड़ते बालों की समस्या से परेशान थे। उन्होंने भी हेयर ट्रांसप्लांट करवा कर अपना स्मार्ट लुक वापस पा लिया।
-
बॉलीवुड के शहंशाह 70 वर्षीय अमिताभ बच्चन को अपने पूरे करियर में कई बार झड़ते बालों की समस्या ने दुखी किया। हालांकि, उन्होंने भी सर्जरी का सहारा लिया। जानकार मानते हैं कि उनका स्मार्टलुक हेयर ट्रांसप्लांट के ही बदौलत है।
सिंगर और एक्टर हिमेश रेशमिया भी हेयर ट्रांसप्लांट करा चुके हैं। करियर के शुरुआती दिनों में अपने कम बालों की वजह से वे हमेशा कैप पहना करते थे। 'दिल चाहता है', 'हलचल' जैसी फिल्मों में नजर आ चुके अक्षय खन्ना ने भी हेयर-ट्रांसप्लांट कराया। हालांकि, उसके बाद भी उनके सिर पर कम बाल बचे हैं। पहले इंडियन आईडल और प्लेबैक सिंगर अभिजीत सावंत भी हेयर ट्रांसप्लाट कराने वालों की लिस्ट में शुमार हैं।
