-

बॉलीवुड में रिश्ते टूटने-जुड़ने का सिलसिला लगा रहता हैं, जिसकी वजह से एक बॉलीवुड स्टार की कई बार शादी हो जाती है। हालांकि बॉलीवुड जगत में कई ऐसी हस्तियां भी है जिन्होंने एक- दो बार नहीं बल्कि तीन-चार बार शादी की है। आइए देखते हैं इस लिस्ट में किस-किस का नाम शामिल है-
-
कबीर बेदी- कबीर बेदी ने हाल ही में 70 साल की उम्र में परवीन दुसंज से शादी की थी। बता दें कि कबीर बेदी की यह चौथी शादी है, इससे पहले उन्होंने प्रोतिमा बेदी, सुसान हमप्रेस और निक्की बेदी से शादी की थी।
-
करण सिंह ग्रोवर- करण सिंह ग्रोवर ने 2008 में श्रद्धा निगम से शादी की और 10 महीने बाद उनका तलाक हो गया। उसके बाद उन्होंने दिल मिल गए की को-स्टार जेनिफर विजेट से शादी की और वो 2014 में अलग हो गए। उसके बाद उन्होंने बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बासु से शादी की।
-
संजय दत्त- संजय दत्त ने 1987 में रिचा शर्मा से शादी की थी और 1996 में रिचा की मृत्यु होने जाने के बाद संजय दत्त ने रिया पिल्लई से शादी की थी, लेकिन 2005 में उसे तलाक दे दिया। उसके बाद बाबा ने मान्यता दत्त से शादी की।
-
सिद्धार्थ रॉय कपूर- सिद्धार्थ रॉय कपूर ने विद्या बालन से शादी करने से पहले दो शादी की थी। सबसे पहले उन्होंने अपनी बचपन की दोस्त से शादी की और उसके बाद टेलीविजन प्रोड्यूसर से शादी की।
-
विधु विनोद चोपड़ा- विधु विनोद चोपड़ा ने भी तीन बार शादी की है। उनकी पहली शादी रेनु सलुजा से हुई थी और रेनु से तलाक होने के बाद उन्होंने शबनम सुखदेव से शादी की है और यह जोड़ी भी ज्यादा दिन तक नहीं चल पाई। उसके बाद उन्होंने अनुपमा चोपड़ा से शादी की थी। आगे की स्लाइड्स में देखें- बॉलीवुड की किन-किन एक्ट्रेस ने दो बार शादी की है….
-
अर्चना पूर्ण सिंह- अर्चना की पहली शादी टूट गई थी, जिसके बाद वो नहीं चाहती थी कि कोई दूसरा इंसान उनकी जिंदगी में आए। लेकिन फिर उनकी जिंदगी में प्रमीत आए और अर्चना ने उनसे शादी कर ली। (photo source- Indian express)
-
डिम्पी गांगुली- डिम्पी गांगुली ने एक रियलिटी शो में राहुल महाजन से शादी कर ली। दोनों करीब पांच सालों तक साथ भी रहे लेकिन दोनों के बीच कभी नहीं बनी। मीडिया में कई बार दोनों के बीच मारपीट की खबरे भी आई। आखिरकार दोनों में साल 2015 में तलाक हो गया। तलाक के बाद डिम्पी ने रोहित रॉय से शादी कर ली। (photo source- Indian express)
-
कश्मीरा शाह – रियलिटी शो से चर्चा में आई कश्मीरा शाह ने ब्रैड लिस्टेमैन से शादी की थी लेकिन दोनों के बीच बात नहीं बनी और तलाक हो गया। उसके बाद कश्मीरा कई दिनों तक कृष्णा अभिषेक के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रही और बाद में शादी कर ली।
-
किरण खैर- किरण खैर की पहली शादी मुंबई के रहने वाले व्यापारी गौतम बेरी से हुई थी। लेकिन दोनों की शादी ज्यादा दिन नहीं चली। साल 1985 में किरण ने फिल्म अभिनेता अनुपम खेर से दूसरी शादी कर ली। (photo source- Indian express)
-
श्वेता तिवारी- श्वेता तिवारी छोटे पर्दे का बडा नाम रही हैं। श्वेता ने साल 1998 में राजा चौधरी से शादी की। दोनों का ये रिश्ता 9 साल तक चला। इस दौरान कई बार राजा पर श्वेता ने मारपीट का आरोप लगाया। आखिर दोनों ने तलाक ले लिया। (photo source- Indian express)
-
तनाज ईरानी – तनाज ईरानी ने फरीद कुर्रिम से शादी की थी। फरीद एक थिएटर आर्टिस्ट रहे थे। दोनों का रिश्ता ज्यादा दिन नहीं चला। फरीद से तलाक लेकर तनाज ने बख्तियार ईरानी से शादी कर ली। (photo source- Indian express)
-
दीपशिखा नागपाल- दीपशिखा नागपाल ने अभिनेता जीत उपेंद्र से शादी की थी लेकिन दोनों के बीच साल 2007 में तलाक हो गया। तलाक के बाद साल 2012 में उन्होंने कैशव के साथ शादी कर ली। दोनों के दो बच्चे हैं। (photo source- Indian express)
-
योगिता बाली- योगिता बाली ने पहले किशोर कुमार से शादी की थी, लेकिन ये शादी कुछ ही सालों में टूट गई और योगिता ने मिथुन से शादी कर ली। (photo source- Indian express)