-

फिल्म और टीवी जगत में अक्सर प्यार, लव, अफेयर, ब्रैक-अप की खबरें आती रहती हैं, लेकिन कई ऐसे सितारे भी हैं, जिन्होंने लव-मैरिज ना करते हुए अरेंज मैरिज को हां कहा है। इस लिस्ट में कई स्टार का नाम शामिल है। आइए देखते हैं बॉलीवुड जगत में किस-किस हस्ती ने अपने परिवार की पसंद से शादी की है।
-
दिव्यांका त्रिपाठी- टीवी जगत की मशहूर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने एक्टर विवेक दहिया से अरेंज मैरिज ही की है। विवेक ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें उनके किसी एक दोस्त ने मिलवाया था और उसके बाद उनकी स्टोरी आगे बढ़ी थी।
-
नील नितिन मुकेश- बॉलीवुड में अरेंज मैरिज का सबसे ताजा उदाहरण नील नितिन मुकेश है। उन्होंने फरवरी में ही परिवार वालों की पसंद से रुकमणि साहनी से शादी की है।
-
शाहिद कपूर- भले ही पहले शाहिद कपूर के अफेयर की खबरें आई हो, लेकिन शाहिद कपूर ने लव मैरिज की जगह अरेंज मैरिज करना ठीक समझा और उन्होंने मीरा राजपूत से अरैंज मैरिज की है। शाहिद इसके लिए अपने पिता पंकज कपूर का शुक्रिया अदा करते हैं।
-
गोविंदा- बॉलीवुड स्टार गोविंदा ने लाइफ पार्टनर सुनिता के साथ अरेंज मैरिज की है। गोविंदा की मां ने सुनिता को ढूंढने में उनकी मदद की थी।
-
बॉलीवुड अभिनेता राज कपूर।