-
स्टार्स मॉम की ख्वाहिश होती है कि वह अपने बच्चों को फिल्म जगत में मुकाम बनाते हुए देखें। प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण और करण जौहर जैसे तमाम दिग्गज स्टार्स की मॉम उनकी सफलता को देखकर गर्व महसूस करती हैं। जबकि बॉलीवुड में कुछ ऐसे भी सितारे हैं, जिनके लिए किसी सपने से कम नहीं है। सुशांत सिंह राजपूत, संजय दत्त, शाहरुख खान और अर्जुन कपूर समेत ऐसे कई स्टार्स हैं, जिनकी मां अपने बच्चों की डेब्यू फिल्म रिलीज होने से पहले ही इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया था। हालांकि उनमें से कुछ स्टार्स आज अपने बच्चों की प्रेरणा हैं और बॉलीवुड में सफल मुकाम भी हासिल कर चुके हैं। शाहरुख खान को बॉलीवुड में लोग बादशाह या फिर किंग खान के नाम जानते हैं, जबकि संजय दत्त को लोग सज्जू बाबा कहते हैं। जाह्नवी कपूर की मां श्रीदेवी अपनी बेटी की डेब्यू फिल्म के लिए काफी एक्साइडेट थीं, वह बेटी के साथ सेट पर भी जाया करती थीं। हालांकि किस्मत को कुछ और ही मंजूर था इसी कारण वह बेटी की रिलीज फिल्म देखने के लिए नहीं हैं। (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
-
संजय दत्त अपने परिवार जिनमें उनके माता-पिता(नरगिस-सुनील दत्त), बहनें प्रिया और नमृता दत्त हैं के बेहद करीब माने जाते हैं। सुनील दत्त और नरगिस हमेशा से संजय दत्त को बॉलीवुड में सफल होते देखना चाहते थे। लेकिन नरगिस बेटे संजय की डेब्यू फिल्म के रिलीज से पहले ही हमेशा के लिए अकेला छोड़कर चली गईं। नरगिस का निधन साल 1981 में हुआ था, जबकि संजय दत्त की डेब्यू फिल्म 'रॉकी' उनकी मां के निधन के तीन दिन बाद ही रिलीज हुई थी। (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)(फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
-
फिल्ममेकर बोनी कपूर और मोना कपूर के बेटे अर्जुन कपूर का अपनी मां के लिए प्यार जग-जाहिर है। अर्जुन कपूर सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी मां की तस्वीर शेयर कर मिस करने की बात कहते रहते हैं। अर्जुन कपूर ने साल 2012 में रिलीज हुई फिल्म 'इश्कजादे' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था, हालांकि उनकी मां मोना कपूर उसके पहले ही उनका साथ हमेशा के लिए छोड़कर चली गई थीं। (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
-
शाहरुख खान खुद हॉफ हैदराबादी(मदर) और हॉफ पटान(फादर) के रूप में दुनिया के सामने खुद का परिचय कराया है। शाहरुख खान अक्सर इस बात को स्वीकारते हैं कि वह अपना मां के बेहद करीब थे। शाहरुख खान की मां ने साल 1991 में इस दुनिया अलविदा कह दिया था, जबकि शाहरुख खान की डेब्यू फिल्म 'दीवाना' साल 1992 में रिलीज हुई थी। (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
-
बोनी कपूर और दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर की डेब्यू फिल्म 'धड़क' का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है, हालांकि जाह्नवी की मां ने फिल्म रिलीज होने से पहले ही इस दुनिया को अलविदा कह दिया। जाह्नवी कपूर मां श्रीदेवी के बेहद करीब थीं। धड़क में जाह्नवी कपूर अभिनेता शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर के साथ नजर आएंगी। (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
-
सुशांत सिंह राजपूत एक्टर फैमिली से नहीं आते हैं, हालांकि हर मां की तरह उनकी मां का भी सपना था कि वह अपने बेटे को फिल्म जगत में मुकाम हासिल करता हुआ देख सकें। सुशांत अपनी मां को बहुत मिस करते हैं, एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा था कि यदि आज उनकी मां जिंदा होती तो बहुत खुश होती। सुशांत ने अपनी मां को मात्र 16 साल की उम्र में खो दिया था, जबकि उनकी डेब्यू फिल्म 'काई पो चे' साल 2013 में रिलीज हुई थी। (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
