-

बॉलीवुड के शुरूआती दौर से ही यह परंपरा रही है कि फिल्म को गाने शानदार होने चाहिए। ऐसा भी हम कई बार देख चुके हैं कि फिल्म को सुपरहिट कराने में फिल्म के गानों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। हम ऐसा भी कई बार देख चुके हैं कि ऐसे बहुत से गाने हैं जो आज भी हमारी जुबान पर चढ़े हुए हैं लेकिन वो गानें कौन ही फिल्म से हैं, इसका हमें पता नहीं। गानों को यादगार बनाने के पीछे गीतकार और संगीतकार के अलावा सबसे बड़ी भूमिका गायक की रही है। ऐसे बहुत से गायक हैं, जो अपनी मौत के दशकों बाद भी लोगों को याद हैं। लेकिन यह बात भी सच है कि बॉलीवुड फैंस ने एक्टर्स को जिस हद तक सिर-माथे पर बिठाया, उतना सिंगर्स को नहीं। यही वजह है कि हम सिंगर्स की पर्सनल लाइफ के बारे में बहुत कम जानते हैं। ऐसे हम आपको कुछ ऐसे ही तत्कालीन सिंगर्स की गुमनाम पत्नियों के तस्वीरें दिखा रहे हैं जिनका उन सिंगर्स को करियर को आगे ले जाने में हमेशा आवश्यक सहयोग रहा है।
-
आज गायक अरिजीत सिंह का दौर है। अरिजीत का गाया हर गाना लोगों की जुबान पर चढ़ जा रहा है। इस तस्वीर में अरिजीत सिंह के साथ उनकी पत्नि कोयल रॉय नजर आ रही हैं। साल 2014 में ये दोनों शादी के बंधन में बंधे।
-
सोनू निगम अब तक ना जाने कितने ही सुपरहिट गाने दे चुके हैं। सोनू की वर्सटाइल आवाज के दीवानों की संख्या लाखों में है। उन्होंने साल 2002 में मधुरिमा निगम से शादी की। उनका एक बेटा भी है।
-
हनी सिंह की पत्नी का नाम शालिनी सिंह है। हनी और शालिनी ने साल 2011 में शादी की। दिलचस्प बात यह हि कि युवाओं में बेहद ही लोकप्रिय रैपर-सिंगर ने काफी बाद में अपनी शादी की जानकारी पब्लिक में शेयर की थी।
-
रैपर-सिंगर बादशाह भी शादीशुदा हैं। उनकी पत्नी का नाम है जैसमीन।
-
आतिफ असलम को अपनी यूनिक और कानों को राहत देने वाली आवाज के लिए जाना जाता है। आतिफ की गायकी का कोई तोड़ नही है। साल 2013 में उन्होंने सारा भरवाना के साथ शादी के बंधन में बंधे। बताया जाता है कि आतिफ और सारा पिछले 7 सालों से रिलेशनशिप में थे।
-
मोहित चौहान ने प्रार्थना गहलोत ने शादी की है। इनकी शादी साल 2012 में हुई। प्रार्थना एक पत्रकार हैं।
-
ऑस्कर विनर संगीतकार और गायक ए आर रहमान ने साल 1995 में सरिता बन्नू से शादी की। ए आर रहमान बॉलीवुड में एक अलग तरह का संगीत लाने के लिए जाने जाते हैं। संगीत की दुनिया का सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार ग्रैमी भी जीत चुके हैं।
-
कैलाश खेर की जोशीली आवाज का कोई जवाब नहीं है। कैलाश लगातार हिट गाने देते रहे हैं। उन्होंने साल 2009 में शीतल खेर से शादी की। आप यह जानकर थोड़ा हैरान हो सकते हैं कि शीतल प्रोफेनल ज्योतिषी हैं।
-
सिंगर शान और उनकी पत्नी राधिका को बारे में मीडिया में काफी चर्चा रही है। ये दोनों कई बार साथ में कई इवेंट्स पर देखे जा चुके हैं। शादी से पहले शान और राधिका ने 7 साल तक एक-दूसरे को डेट की।
-
सिंगर पापोन की पत्नी श्वेता मिश्रा महंता। इन दोनों के दो बच्चे हैं। एक बेटा और दूसरी बेटी।
-
सिंगर के के भी शादीशुदा हैं। के के पत्नी का नाम ज्योति कृष्णा है। दिलचस्प यह है कि के के ने साल 1991 में ज्योति से जब शादी की, उस समय वह महज 21 साल के ही थे।
-
अक्सर ही अपने बयानों के चलते मीडिया की सुर्खियां बटोरने वाले सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य की पत्नी हैं सुमति।