-
बॉलीवुड में मां से उम्र में ज्यादा बड़े बेटे को बहुत पसंद किया जाता रहा है। फिल्म 'दीवार' का वो डायलॉग तो आपको याद ही होगा, 'मेरे पास मां है' । फिल्म में एक्टर शशि कपूर ये डायलॉग एक्टर अमिताभ बच्चन से कहते हैं। इस फिल्म में मां का किरदार निरूपा रॉय निभाती हैं। क्या आप जानते हैं कि फिल्म में मां बनी निरूपा रॉय की उम्र उस वक्त क्या थी। जानिए बॉलीवुड में ऑन-स्क्रीन ऐसे कई मां बेटे हैं जिनकी उम्र में असल जिंदगी में ज्यादा फर्क नहीं है।
-
एक्ट्रेस रीमा लागू ने बड़े पर्दे और छोटे पर्दे पर मां का किरदार निभाया है। 90 के दशक में कई फिल्मों में रीमा मां का किरदार निभाती हुई नजर आईं। इस दौरान रीमा ने कई एक्ट्रेस की मां की भूमिका निभाई। रीमा बॉलीवुड एक्टर सलमान खान, संजय दत्त, आमिर खान की मां बन चुकी हैं। इस दौरान रीमा की उम्र और उनके बेटे का किरदार निभाने वाले एक्टर की उम्र में ज्यादा फर्क नहीं था। रीमा ने संजय दत्त की फिल्म वास्तव में उनकी मां बन कर स्क्रीन पर आई थीं इस दौरान उनकी उम्र 58 साल और संजय दत्त की उम्र 58 साल थी।

फिल्म 'दीवार' में मां बनी निरूपा रॉय इस दौरान 44 साल की थीं। वहीं उनके बेटे बने शशि कपूर 37 और अमिताभ बच्चन 33 साल के थे। इनके बीच में सिर्फ11 साल का फासला था। -
हिन्दी सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रेस नरगिज दत्त ने आइकॉनिक फिल्म 'मदर इंडिया' में सुनिल दत्त और राजेन्द्र कुमार की मां की भूमिका निभाई थी। इस दौरान इन तीनों की उम्र लगभग एक ही थी। तीनों एक्टर साल 1929 की पैदाइश हैं।
-
रंग दे बसंती में मां का किरदार निभाने वाली किरण खेर और फिल्म में बेटे बने आमिर खान की उम्र में भी ज्यादा फर्क नहीं है। वह 61 तो आमिर 52 के हैं।

फिल्म ओम शांति ओम में किरण खेर शाहरुख खान की मां बनती हैं। फिल्म में किरण को मां के किरदार में बहुत पसंद किया गया। किरण खेर 61 और शाहरुख खान 51 के हैं। -
कल हो न हो में शाहरुख खान और रीमा लागू मां बेटे बनते हैं। दोनों की एज में सिर्फ 7 साल का फर्क है।
-
हम साथ साथ है में सलमान खान की मां बनी रीमा लागू और उनकी उम्र में 7 साल का फर्क है।
-
हिमानी शिवपुरी और सलमान खान की एज में ज्यादा फर्क नहीं है। फिल्म बीवी नं. वन में हिमानी ने सलमान खान की मां का रोल अदा किया था। दोनों की उम्र में 5 साल का फर्क है।
-
फिल्ंम यादें में सुप्रिया कार्निक ने ऋतिक रोशन की मां का रोल प्ले किया था। सुप्रिया कार्निक 1975 की बॉर्न हैं वहीं ऋतिक रोशन 1976 को जन्में।
-
फिल्म 'जिस देश में गंगा रहता है' गोविंदा की मां बनी हिमानी शिवपुरी और उनकी एज में ज्यादा फर्क नहीं है। हिमानी गोविंदा से सिर्फ 3 साल बड़ी हैं।