-
बॉलीवुड पर परिवारवाद को बढ़ावा देने का आरोप लंबे समय से लगता रहा है। हालांकि परिवारवाद का आरोप लगाकर किसी शख्स की प्रतिभा को खारिज करना भी हमेशा से मुश्किल रहा है। अंत में यही देखने को मिला है कि बॉलीवुड में वही शख्स ठीक पाया है जिसमें टैलेंट रहा हो। आज हम बॉलीवुड की कुछ ऐसी ही सिस्टर्स की चर्चा कर रहे हैं जिनमें से कुछ ने अपनी एक्टिंग तो कुछ ने अपने लुक्स को लेकर मीडिया की सुर्खियां बटोरी हैं।
-
बॉलीवुड में दिलचस्पी रखने वाले हर एक शख्स को पता होगा कि करिश्मा कपूर और करीना करीना बहनें हैं। इन दोनों ने ही अपनी प्रतिभा के दम पर बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई है।
-
कैटरीना कैफ की बहन इसाबेला को भी कई लोग जानते हैं। इसाबेला का चेहरा काफी हद तक कैटरीना से मिलता-जुलता है।
-
जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर एक्ट्रेस श्रीदेवी की लाडली बेटियां हैं। जाह्नवी जल्द ही बॉलीवुड डेब्यू करने वाली हैं।
-
अनिल कूपर को दो लाडली बेटियों का नाम सोनम कपूर और रिया कपूर है। एक तरफ सोनम जहां बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग से लोगों को प्रभावित कर रही हैं, वहीं रिया फिल्म प्रोडक्शन का नाम संभालती हैं।
-
कृति सेनन की छोटी बहन का नाम नूपुर सेनन है। नूपुर भी कृति की ही तरह बहुत खूबसूरत हैं। नूपुर अक्सर ही अपनी सुंदरता को लेकर बॉलीवुड फैंस के बीच चर्चा में रहती हैं।
-
श्रुति हासन की छोटी बहन का नाम अक्षरा हासन है। अक्षरा भी श्रुति की ही तरह बेहद खूबसूरत हैं।
-
शाहीन भट्ट आलिया भट्ट की बड़ी बहन हैं। आलिया फिल्मों में एक्टिंग तो शाहीन स्क्रीप्ट राइटिंग करती हैं।
-
मलाइका अरोड़ा और उनकी बहन अमृता अरोड़ा को भी बॉलीवुड फैंस जानते हैं। इन दोनों ने ही बॉलीवुड की कई फिल्मों में एक्टिंग की है।
