-
बॉलीवुड का लोकप्रिय कपल मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर अक्सर अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में रहते हैं। कभी दोनों पार्टी में करते दिखते हैं तो कभी किसी वेडिंग फंक्शन की रौनक बनते हैं। आए दिन ही दोनों एक दूसरे के साथ पब्लिक प्लेस पर भी नजर आते हैं। दोनों पर फोटोग्राफर्स अपने कैमरों की पैनी नजरें रखते हैं। वीकेंड के वार (रविवार) को दोनों लेट नाइट डिनर डेट पर साथ स्पॉट किए गए। मलाइका और अर्जुन को एक रेस्टोरेंट के पास देखा गया और इसी बीच यह कपल पपराजी के कैमरे में कैद हो गया। इस दौरान मलाइका व्हाइट कलर की ड्रेस में दिखीं जबकि ब्लू कलर की टीशर्ट और ग्रे पेंट में अर्जुन नजर आए। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। (All Photos- Instagram)
-
ताजा तस्वीरों में अर्जुन अपनी गर्लफ्रेंड को लेकर काफी प्रोटेक्टिव नजर आए। जैसे ही फोटोग्राफर्स उन्हें कैमरे में कैद करने के लिए दोनों की ओर आगे बढ़े तो अर्जुन, मलाइका का हाथ पकड़ते नजर आए।
-
तस्वीर से जाहिर होता है कि अर्जुन, मलाइका के लिए काफी सीरियस हैं और उनकी केयर करते हैं।
-
ये दोनों ही समय-समय पर एक- दूसरे के लिए अपना प्यार जताते हुए दिखते हैं।
इन्हें देखकर यकीनन कह सकते हैं कि प्यार में उम्र की कोई सीमा नहीं होती है। हालांकि दोनों की ये तस्वीरें ट्रोल्स के निशाने पर हैं। तस्वीरें देख यूजर्स मलाइका को आंटी और अर्जुन के बच्चा कह रहे हैं। हालांकि इस कपल को लोगों की बातों का कोई फर्क नहीं पड़ता।
