• English English
  • தமிழ் தமிழ்
  • বাংলা বাংলা
  • മലയാളം മലയാളം
  • ગુજરાતી ગુજરાતી
  • हिंदी हिंदी
  • मराठी मराठी
  • Business Business

Jansatta

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Instagram
LIVE TV
  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • पैसा
  • एजुकेशन
  • ई-पेपर
  • इन्वेस्टिगेशन स्टोरी
  • सही हिंदी
  • वायरल
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  • इन्वेस्टिगेशन स्टोरी
  • सही हिंदी
  • वायरल
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  1. Hindi News
  2. Photos
  3. entertainment gallery
  4. bollywood celebs who turned vegetarian for healthy life

दूध-घी जैसे एनिमल फैट तक नहीं लेते आमिर खान, इन बॉलीवुड सितारों पर शाकाहार का क्रेज

बॉलीवुड एक्टर्स के फैन्स उनकी फिट बॉडी और फिजीक के दीवाने होते हैं। उनकी मसल्स और सिक्स पैक एब्स को देख अक्सर लोग सोचते हैं कि ये सब उनके हैवी फूड डाइट की वजह से होता है। उन्हें लगता है कि इन एक्टर्स के खाने में नॉनवेज फूड तो शामिल होगा ही। लेकिन ऐसा जरूरी…

By: जनसत्ता ऑनलाइन
Updated: July 22, 2021 15:56 IST
हमें फॉलो करें
  • bollywood celebs, John Abraham, actor John Abraham, Alia Bhatt, Sonakshi Sinha, Shahid Kapoor, Jacqueline Fernandez, Aamir Khan, Esha Gupta, vegetarian, vegan, vegan food, vegetarian food, food, celebrity, Celebrity habits, jansatta
    1/8

    बॉलीवुड एक्टर्स के फैन्स उनकी फिट बॉडी और फिजीक के दीवाने होते हैं। उनकी मसल्स और सिक्स पैक एब्स को देख अक्सर लोग सोचते हैं कि ये सब उनके हैवी फूड डाइट की वजह से होता है। उन्हें लगता है कि इन एक्टर्स के खाने में नॉनवेज फूड तो शामिल होगा ही। लेकिन ऐसा जरूरी नहीं है कि मसल्स बनाने के लिए नॉनवेज खाना ही पड़े। बॉलीवुड के कुछ एक्टर ऐसे भी हैं जो पूरी तरह से शाकाहारी हैं। वह अपने खाने में किसी भी तरह का मांसाहार नहीं लेते हैं और वह बॉलीवुड के सबसे फिट एक्टर्स की गिनती में शुमार भी हैं। इनमें से कुछ कलाकार तो जीवों की हत्या और उन पर होने वाली क्रूरता के खिलाफ कैम्पेन भी करते हैं। चलिए जानते हैं ऐसे ही कुछ बॉलीवुड स्टार्स के बारे में जो पूरी तरह शाकाहारी हैं।

  • 2/8

    सबसे पहले बात करते हैं एक्टर जॉन अब्राहम की। जॉन को बॉलीवुड का सबसे फिट एक्टर माना जाता है। उनकी मसल्स और सिक्स पैक एब्स को देख यंगस्टर उन्हें काफी फॉलो करते हैं। जॉन पूरी तरह फिट है और वह शाकाहारी हैं।

  • 3/8

    आलिया भट्ट बॉलीवुड की एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जो हमेशा ही फिट और ग्लैमरस नजर आती हैं। वह भी पूरी तरह से शाकाहारी हैं।

  • 4/8

    एक्टर शाहिद कपूर की फिट बॉडी भी युवाओं को काफी पसंद है। शाहिद भी पूरी तरह शाकाहारी हैं। जब वह एक्ट्रेस करीना कपूर के साथ रिलेशनशिप में थे तब उन्होंने करीना को भी शाकाहारी होने की सलाह दी थी। करीना ने उनकी सलाह मानते हुए नॉनवेज खाना बंद कर दिया। शाहिद पेटा संस्था के लिए भी काफी कैंपेन करते हैं। उन्हें 2011 में पेटा की तरफ से एशियाज सेक्सिएस्ट वेजिटेरियन का खिताब मिल चुका है।

  • 5/8

    बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा पहले काफी नॉनवेज खाती थीं। लेकिन कुछ समय पहले उन्होंने शाकाहारी होने का फैसला ले लिया। इसकी मदद से सोनाक्षी ने अपने वजन पर काफी कंट्रोल भी किया है।

  • 6/8

    बॉलीवुड एक्टर आमिर खान को उनकी पत्नी किरण राव ने मांसाहार छोड़ने के लिए प्रेरित किया था। किरण ने इसके लिए आमिर को पहले कई घंटों तक जानवरों पर होने वाले अत्याचार और इस खाने से होने वाली बीमारियों के वीडियो दिखाए थे। जिसके बाद आमिर ने नॉनवेज खाने को छोड़ दिया। अब आमिर पूरी तरह से शाकाहारी हैं। यहां तक की वह डेयरी प्रोडक्ट्स दूध, घी, दही और मिठाई भी छोड़ चुके हैं।

  • 7/8

    बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज भी बॉलीवुड की वेजिटेरियन फूड खाने वाली एक्ट्रेस हैं। वह 2014 में पेटा की तरफ से वुमेन ऑफ द ईयर भी रह चुकी हैं। जैकलीन अपने परिवार और दोस्तों को भी शाकाहारी बनने की सलाह देती रहती हैं।

  • 8/8

    बॉलीवुड की हॉट एंड सिजलिंग एक्ट्रेस ईशा गुप्ता भी प्योर वेजिटेरियन हैं। उन्होंने 2013 में नॉनवेज को छोड़ दिया था। ईशा पेटा संस्था के लिए कई एड कैंपेन भी करती हैं। (All Photo Source: Instagram)

TOPICS
Aamir Khan
अपडेट
कौन है बांग्लादेशी सिंगर और नेता प्रलोय चाकी, जिनकी जेल में हुई मौत?
टीम इंडिया में सेलेक्टर्स और कोच के बीच मतभेद? पूर्व क्रिकेटर ने उठाया बड़ा सवाल
Makar Sankranti 2026 Date: 14 या 15 जनवरी, कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति? जानिए तिथि, दान- स्नान का शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व
रील के लिए जोखिम में जान : लोकल ट्रेन के गेट पर बच्चे को गोद में लेकर खड़ी दिखी महिला, Viral Video देख भड़के सोशल मीडिया यूजर्स
नहीं छोड़ेगा पानी, जमेगा बिल्कुल बाजार की तरह गाढ़ा, ठंड में इस तरह जमाएं दही
Weight Loss Mystery: डाइट और जिम के बाद भी नहीं घट रहा वजन? कहीं आपकी Late Night नींद तो नहीं है असली दुश्मन! डॉक्टर से जानिए
तीन महीने पहले आग लगने से हुई थी 6 लोगों की मौत, अब पॉलीट्रॉमा आईसीयू में भरा पानी… ये है जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल का हाल
सबसे ज्‍यादा पढ़ी गई
‘यूपी-बिहार के IAS-IPS हिमाचलियत की धज्जियां उड़ा रहे’, विक्रमादित्य सिंह ने हिमाचल के अधिकारियों के खिलाफ दिया बड़ा बयान
PMAY-U 2.0 : शहरों में घर खरीदने पर सरकार से कैसे मिलेगी 1.80 लाख की सब्सिडी? एलिजिबिलिटी समेत हर जरूरी जानकारी
रोज पाउडर से बनाएं नेचुरल फेस पैक, इस तरह सर्दियों में भी त्वचा बनी रहेगी सॉफ्ट और ग्लोइंग
Makar Sankranti 2026 LIVE : 14 या 15 जनवरी कब है मकर संक्रांति का पर्व? जानि तिथि, दान- स्नान का शुभ मुहूर्त, मंत्र और धार्मिक महत्व
फोटो गैलरी
9 Photos
अक्ल दाढ़ में छुपे हैं स्टेम सेल्स, जो दिल-दिमाग को कर सकते हैं ठीक, जानिए इस चौंकाने वाले रिसर्च में क्या सामने आया
41 minutes agoJanuary 13, 2026
11 Photos
Golden Globes 2026: ये फिल्में जीत चुकी हैं अवॉर्ड और दिल, अब OTT पर कर रही हैं ट्रेंड, आप भी वॉचलिस्ट में जरूर करें शामिल
2 hours agoJanuary 13, 2026
8 Photos
Board Exam 2026: जानिए बोर्ड एग्जाम का परफेक्ट टाइम मैनेजमेंट, समय पर पेपर खत्म करने के लिए अपनाएं ये स्मार्ट ट्रिक्स
4 hours agoJanuary 13, 2026
और पढ़ें
Terms & Condition Privacy Policy Contact Us
Copyright © 2026 The Indian Express [P] Ltd. All Rights Reserved

  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्‍था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • एजुकेशन
  • जुर्म
  • वेब स्टोरी
  • पॉडकास्ट
  • जनसत्ता ई-पेपर
  • ऑटो
  • अंतरराष्ट्रीय
  • ट्रेंडिंग
  • व्यापार
  • विचार
  • राजनीति
  • राशिफल
  • Shorts
  • रील
  • जनसत्ता स्पेशल
  • हमसे संपर्क करें:
  • T&C
  • Privacy Policy
  • About US