-
बॉलीवुड एक्टर्स के फैन्स उनकी फिट बॉडी और फिजीक के दीवाने होते हैं। उनकी मसल्स और सिक्स पैक एब्स को देख अक्सर लोग सोचते हैं कि ये सब उनके हैवी फूड डाइट की वजह से होता है। उन्हें लगता है कि इन एक्टर्स के खाने में नॉनवेज फूड तो शामिल होगा ही। लेकिन ऐसा जरूरी नहीं है कि मसल्स बनाने के लिए नॉनवेज खाना ही पड़े। बॉलीवुड के कुछ एक्टर ऐसे भी हैं जो पूरी तरह से शाकाहारी हैं। वह अपने खाने में किसी भी तरह का मांसाहार नहीं लेते हैं और वह बॉलीवुड के सबसे फिट एक्टर्स की गिनती में शुमार भी हैं। इनमें से कुछ कलाकार तो जीवों की हत्या और उन पर होने वाली क्रूरता के खिलाफ कैम्पेन भी करते हैं। चलिए जानते हैं ऐसे ही कुछ बॉलीवुड स्टार्स के बारे में जो पूरी तरह शाकाहारी हैं।
-
सबसे पहले बात करते हैं एक्टर जॉन अब्राहम की। जॉन को बॉलीवुड का सबसे फिट एक्टर माना जाता है। उनकी मसल्स और सिक्स पैक एब्स को देख यंगस्टर उन्हें काफी फॉलो करते हैं। जॉन पूरी तरह फिट है और वह शाकाहारी हैं।
-
आलिया भट्ट बॉलीवुड की एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जो हमेशा ही फिट और ग्लैमरस नजर आती हैं। वह भी पूरी तरह से शाकाहारी हैं।
-
एक्टर शाहिद कपूर की फिट बॉडी भी युवाओं को काफी पसंद है। शाहिद भी पूरी तरह शाकाहारी हैं। जब वह एक्ट्रेस करीना कपूर के साथ रिलेशनशिप में थे तब उन्होंने करीना को भी शाकाहारी होने की सलाह दी थी। करीना ने उनकी सलाह मानते हुए नॉनवेज खाना बंद कर दिया। शाहिद पेटा संस्था के लिए भी काफी कैंपेन करते हैं। उन्हें 2011 में पेटा की तरफ से एशियाज सेक्सिएस्ट वेजिटेरियन का खिताब मिल चुका है।
-
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा पहले काफी नॉनवेज खाती थीं। लेकिन कुछ समय पहले उन्होंने शाकाहारी होने का फैसला ले लिया। इसकी मदद से सोनाक्षी ने अपने वजन पर काफी कंट्रोल भी किया है।
-
बॉलीवुड एक्टर आमिर खान को उनकी पत्नी किरण राव ने मांसाहार छोड़ने के लिए प्रेरित किया था। किरण ने इसके लिए आमिर को पहले कई घंटों तक जानवरों पर होने वाले अत्याचार और इस खाने से होने वाली बीमारियों के वीडियो दिखाए थे। जिसके बाद आमिर ने नॉनवेज खाने को छोड़ दिया। अब आमिर पूरी तरह से शाकाहारी हैं। यहां तक की वह डेयरी प्रोडक्ट्स दूध, घी, दही और मिठाई भी छोड़ चुके हैं।
-
बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज भी बॉलीवुड की वेजिटेरियन फूड खाने वाली एक्ट्रेस हैं। वह 2014 में पेटा की तरफ से वुमेन ऑफ द ईयर भी रह चुकी हैं। जैकलीन अपने परिवार और दोस्तों को भी शाकाहारी बनने की सलाह देती रहती हैं।
-
बॉलीवुड की हॉट एंड सिजलिंग एक्ट्रेस ईशा गुप्ता भी प्योर वेजिटेरियन हैं। उन्होंने 2013 में नॉनवेज को छोड़ दिया था। ईशा पेटा संस्था के लिए कई एड कैंपेन भी करती हैं। (All Photo Source: Instagram)
