-

बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसे कई सेलेब्स हैं जो अपनी फिल्मों के अलावा अपनी फिटनेस के लिए भी जाने जाते हैं। अपनी हेल्थ को ध्यान में रखते हुए ये हेल्दी डाइट फॉलो करते हैं। यहां तक की इन सेलेब्स ने अपने हेल्थ का ख्याल रखने के लिए कुछ चीजों को अपनी डाइट से पूरी तरह से डिलीट भी कर दिया है।
-
Amitabh Bachchan
अमिताभ बच्चन को उनकी हिट फिल्मों के साथ-साथ फिटनेस के लिए भी जाना जाता है। वह अपनी हेल्थ और फिटनेस के लिए डाइट का बहुत ख्याल रखते हैं। उन्होंने मीट के साथ-साथ चावल, कोल्ड ड्रिंक, स्मोकिंग और अल्कोहल को पूरी तरह से त्याग दिया है। -
Jacqueline Fernandez
जैकलीन को मीठा पसंद है, लेकिन फिर भी वो प्रोसेस्ड शुगर और तली हुई किसी भी चीज से जितना हो सके परहेज करती हैं। वह उन खाने वाली चींजो से भी परहेज करती हैं जो शरीर के लिए हानीकारक होती हैं। -
Kangana Ranaut
कंगना रनौत नॉन वेज की शौकीन थी। मगर साल 2013 से उन्होंने इस तरह के भोजन से खुद को काफी दूर कर लिया है। कंगना अब डेयरी प्रोडक्ट्स का भी इस्तेमाल नहीं करतीं। अब वह पूरी तरह से वीगन डाइट फॉलो करती हैं। -
Parineeti Chopra
परिणीति चोपड़ा को कभी उनके वजन के लिए ट्रोल किया जाता था। वह कभी 85 किलो से अधिक वजन किया हुआ करते थीं। खुद की फिटनेस को मेंटेन करने के लिए वह बहुत मेहनत करती हैं। वह वर्कआउट से लेकर डाइट का पूरा ख्याल रखती हैं। परिणीति ने अपने फिगर को मेंटेन रखने के लिए दूध को अपने डाइट से डिलीट कर दिया है। हालांकि दूध कैल्शियम और प्रोटीन का अच्छा सोर्स होता है। मगर परिणीति ने दूध को अपनी डाइट से इस लिए आउट किया क्योंकि उनकी बोडी इसे मुश्किल से डाइजेस्ट कर पाती है। -
Riteish Deshmukh
एक समय था जब रितेश देशमुख को मांसाहारी भोजन बहुत पसंद था। हालांकि अब वह पूरी तरह से शाकाहारी बन गए हैं। यहां तक की अब वह डेयरी प्रोडक्ट्स भी नहीं खाते हैं। वह भी अब पूरी तरह से वीगन बन गए हैं। -
Shahid Kapoor
शाहिद कपूर मांसाहार से कोसों दूर रहते हैं और दूसरों को वेजिटेरियन बनने के लिए भी प्रेरित करते हैं। -
Sharaddha Kapoor
श्रद्धा कपूर एक वेजिटेरियन एक्ट्रेस हैं। उन्होंने फिटनेस का ध्यान रखते हुए मांसाहारी भोजन को अपनी डाइट से पूरी तरह से निकाल दिया है। -
Sonam Kapoor
सोनम कपूर ने फिटनेस का ध्यान रखते हुए अपने डाइट से डेयरी प्रोडक्ट और मीट को पूरी तरह से निकाल दिया है। वो अब पूरी तरह से वीगन बन गई हैं।