-
बिपाशा बसु के बॉलीवुड करियर की शुरुआत साल 2001 में आई फिल्म 'अजनबी' से हुई थी। अब्बास-मस्तान निर्देशित इस फिल्म में बिपाशा के अलावा अक्षय कुमार, बॉबी देओल और करीना कपूर मुख्य भूमिकाओं में थे। 'अजनबी' के बाद राज, मेरे यार की शादी है, जिस्म, गुनाह, फुटपाथ, जमीन और नो एंट्री जैसी फिल्मों में काम करके बाद बिपाशा ने काफी नाम कमाया। उल्लेखनीय है कि बिपाश बसु का नाम उनकी फिल्मों के अलावा उनके रिलेशनशिप को लेकर भी मीडिया में खूब आता रहा। डिनो मोरिया, जॉन अब्राहम, हरमन बावेजा और राणा दग्गुबाती जैसे एक्टर्स के साथ बिपाशा का नाम मीडिया की सुर्खियों में खूब उछला। इन सबमें जॉन अब्राहम के साथ बिपाशा का नाम काफी समय तक जुड़ा रहा। इनके फैंस को उम्मीदें थीं कि ये शादी भी कर लेंगे, लेकिन इनका भी ब्रेकअप हो गया। 30 अप्रैल 2016 को बिपाशा बसु ने करण सिंह ग्रोवर से शादी कर ली। आइए देखते हैं शादी के बाद बिपासा और करण किस तरह की मस्ती करते हैं।
-
करण सिंह ग्रोवर की यह तीसरी शादी है। इससे पहले वह टीवी अभिनेत्री जेनिफर विंजेट और श्रद्धा निगम से शादी करने के बाद अलग हो चुके हैं।
जेनिफर विंगेट से करण की शादी 2 साल तक चली थी। -
करण का श्रद्धा निगम से केवल 10 महीने में ही तलाक हो गया था।
-
बिपाशा बासु का जन्म 7 जनवरी 1979 को दिल्ली में हुआ था। उनकी बड़ी बहन का नाम विदिशा और छोटी बहन का नाम विजेता है।
-
मालूम हो कि फिल्मों में आने से पहले बिपासा बसु एक कामयाब मॉडल थीं।
-
बिपाशा बसु अब तक लगभग 57 से अधिक फिल्मों में काम कर चुकी हैं।
-
बिपाशा ने हिंदी फिल्मों के अलावा तमिल, तेलुगू और बांग्ला फिल्मों में भी काम किया है।
बिपाशा बसु बॉलीवुड की कई हॉरर फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। -
करण सिंह ग्रोवर का जन्म 23 फरवरी 1982 को दिल्ली में ही हुआ था।
-
करण सिहं ग्रोवर ने भी अपने करियर की शुरूआत मॉडलिंग से की थी।
-
करण कसौटी जिंदगी की, सीआईडी, परिवार और झलक दिखला जा जैसे कई टीवी शोज में काम कर चुके हैं।
-
करण सिहं ग्रोवर ने आई एम 24, अलोन, हेट स्टोरी 3 जैसी कुछ बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है।
