-
फिल्म इंडस्ट्री में खुद की जगह को बनाए रखने के लिए बॉलीवुड सितारे सिर्फ एक्टिंग ही नहीं बल्कि बहुत कुछ करते हैं। उन्हें हर समय अच्छा दिखने के लिए काफी कुछ करना पड़ता है। फिल्मों में कभी अपने किरदार के लिए ये एक्टर मोटे होते हैं तो कभी पतले। लेकिन उन्हें अपने खुद के लुक को मेनटेन करने के लिए भी जिम में जमकर पसीना बहाना पड़ता है। बिग स्क्रीन पर हमेशा ग्लोइंग स्किन और फिट नजर आने वाले ये एक्टर इसके लिए जमकर मेहनत करते हैं। चलिए जानते हैं आपके चहेते एक्टर्स के बारे में जो जिम में जमकर पसीना बहाते हैं।
-
सबसे पहले बात करते हैं एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की, जो इन दिनों अपनी फिल्म पद्मावती की वजह से सुर्खियों में हैं। दीपिका की फिटनेस की दुनिया दीवानी है। लेकिन खुद को हमेशा चमकता दमकता दिखाने के लिए वह जिम में जमकर पसीना बहाती हैं।
-
अब बता करते हैं एक्टर टाइगर श्रॉफ की। उन्हें फिटनेस फ्रीक भी कहा जा सकता है। टाइगर इंडस्ट्री के सबसे फिट एक्टर में से एक हैं। उनकी फिट बॉडी और मसल्स देखते ही बनती हैं। लेकिन टाइगर इसके लिए घंटों जिम में वर्कआउट करते हैं।
-
बॉलीवुड की न्यू संसेशन बन चुकी एक्ट्रेस दिशा पटानी को उनकी बेहतरीन फिजीक लिए काफी पसंद किया जा रहा है। दिशा खुद को फिट रखने के लिए जिम में काफी वर्क आउट करती हैं।
-
बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर भी इंडस्ट्री के एक ऐसे एक्टर हैं जिनकी लड़कियां दीवानी हैं। शाहिद खुद को परफेक्ट लुक में रखने के लिए रोजाना घंटों जिम में बिताते हैं।
-
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट युवाओं की पहली पसंद हैं। उनकी फैन फॉलोइंग में लड़के और लड़कियां दोनों हैं। वह खुद को फिट रखने के लिए जिम में जमकर वर्क आउट करती हैं।
-
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा भी इंडस्ट्री की सबसे फिट फिजीक की मानीं जाती हैं। वह खुद को मेनटेन रखने के लिए जिम में जमकर वर्क आउट करती हैं। (All Photo source: Instagram)