-
बॉलीवुड में किसी भी अभिनेता या अभिनेत्री के अफेयर की खबर आना आम है, लेकिन कई बार ऐसा भी हुआ कि हिरोइनों के शादी से पहले प्रेग्नेंट की खबरें भी आई हैं। बॉलीवुड में एक दो नहीं बल्कि कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं, जो शादी कि पहले प्रेग्नेंट हो गई थी और उन्होंने प्रेग्नेंट होने के बाद शादी की। आइए देखते हैं शादी से पहले प्रेग्नेंट होने वाली अभिनेत्रियों में किस-किस का नाम शामिल है।
-
श्रीदेवी- बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकाराओं में से एक श्रीदेवी ने सार्वजनिक तौर पर यह स्वीकार किया था कि वो शादी से पहले प्रेग्नेंट हो गई थी। उनका बॉनी कपूर के साथ अफेयर था और शादी से पहले बेटी जान्हवी के साथ वो प्रेग्नेंट थी। श्रीदेवी शादी के वक्त सात महीने से प्रेग्नेंट थीं।
-
सेलिना जेटली- सेलिना जेटली ने 2011 (जुलाई) में दुबई के ऑस्ट्रेलियाई बॉयफ्रैंड पीटर हाग से शादी की थी और उन्होंने 2012 (मार्च) में बच्चे को जन्म दिया। हालांकि उन्होंने शादी से पहले प्रेग्नेंट होने की खबरों को गलत बताया था। (फोटो- Facebook)
-
-
सारिका- सारिका का साउथ के सुपरस्टार कमल हासन के साथ अफेयर था और वो शादीशुदा थे। उनके पहली बच्ची श्रुति हासन हुई, जबकि वो लिव-इन रिलेशनशिप में थे। शादी के बाद सारिका और कमल हासन के घर अक्षरा का जन्म हुआ।
-
महिमा चौधरी- महिमा चौधरी ने अचानक शादी का ऐलान किया और 2006 में बॉबी मुखर्जी से शादी करने के कुछ ही महीनों बाद उन्होंने बेटी को जन्म दिया। इससे साफ पता चलता है कि महिमा चौधरी शादी से पहले प्रेग्नेंट थी।