-

बॉलीवुड के ऐसे कई सितारे हैं जो अपने नाम बदल लेते हैं। इंडस्ट्री में ऐसी कई एक्ट्रेस हैं जिनके असली नाम के बारे में कोई नहीं जानता। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ एक्टर्स के बारे में जो इंडस्ट्री में अपने नाम से अलग दूसरे नामों से जानी जाती हैं।
मासूम से चेहरे वाली भूमिका चावला का असली नाम है रचना। हाल ही में भूमिका फिल्म एमएस धोनी में नजर आई थीं। भूमिका ने फिल्म में धोनी बने सुशांत सिंह राजपूत की बहन का रो ल प्ले किया था। -
जया प्रदा का असली नाम है ललिता रानी। डांस के हुनर के साथ आगे बढ़ते हुए जया प्रदा ने बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखा। जया ने अपनी पहली फिल्म के तौर पर तेलुगु फिल्म 'भूमि कोसम' में काम किया।
-
बॉलीवुड एक्ट्रेस नगमा का नाम है नंदिता। नगमा ने अपने करियर की शुरुआत 1990 में फिल्म बागी से की थी। इस दौरान उन्होंने हिंदी के अलावा बाकी दूसरी भाषाओं में भी काम किया। यलगार, सुहाग, कुवांरा, अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों जैसी पिक्चरों में काम करने के बाद नगमा ने अपनी एक पहचान बनाई।
-
रजनीकांत की फिल्म चंद्रमुखी की एक्ट्रेस नयनतारा का असली नाम है नयना मरियम कुरियन। नयनतारा गजनी, योगी औऱ बिल्ला जैसी साउथ की फिल्मों में काम कर चुकी हैं।
-
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के साथ फिल्म बंधन में उनके अपोजिट मेन लीड रोल में रही रंभा का नाम विजयलक्ष्मी है।
-
फिल्म बाहुबली में देवसेना बनकर सबके दिल को जीतने वाली अनुष्का शेट्टी को ज्यादातर लोग देवसेना के नाम से ही जानते हैं। लेकिन एसएस राजामौली की देवसेना का अनुष्का नाम भी ऑन स्क्रीन ही है। इनका असली नाम है स्वीटी शेट्टी। बहुत कम लोग हैं जो अनुष्का को उनके असली नाम से जानते हैं।
-
टॉप बॉलीवुड एक्ट्रेसज में से एक गिनी जाने वाली कैटरीना कैफ का असली नाम है – Kate Turquotte
-
बॉलीवुड में अपने चुलबुले अंदाज के लिए जानी जाने वाले प्रीति जिंटा का असली नाम है प्रीतम सिंह जिंटा।
-
अपने जमाने की दिग्गज अदाकारा रेखा का असली नाम भानुरेखा गणेशन है।
-
फिल्म मर्डर से चर्चा में आई मल्लिका शेरावत का असली नाम है रीमा लाम्बा
-
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी का रियल नाम है अश्विनी शेट्टी।
-
हवाहवाई गर्ल श्रीदेवी का रियल नाम श्री अम्मा यंगर अयप्पन हैं। उन्हें ये नाम उनके माता पिता ने दिया, बॉलीवुड में वह श्रीदेवी के नाम से जानी गईं।
-
ग्लैमर क्वीन सनी लियोन का असली नाम है करनजीत कौर वोहरा
-
एक्ट्रेस तब्बू का असली नाम है तबस्सुम हाशिम खान
-
राम तेरी गंगा मैली हो गई से फेमस होने वाली पाने वाली मंदाकिनी का असली नाम यास्मीन जौसेफ है। मंदाकिनी एंग्लो-इंडियन (इंग्लैंड-भारतीय) परिवार जन्मीं। इनके पिता जोसफ एक ब्रिटिश और मां मुस्लिम हैं।