-
बॉलीवुड और क्रिकेट के लगाव को देश सालों से देखता आ रहा है। बहुत से क्रिकेटर्स और फिल्मस्टार्स बेहद अच्छे दोस्त साबित हुए तो बहुत से शादी के बंधन में भी बंधे। बहुतों के रिश्ते अंजाम तक पहुंचने से पहले ही टूट भी गए। बहुत से क्रिकेटर्स बॉलीवुड सेलेब्स के फैन हैं तो बहुत से फिल्मस्टार्स भी क्रिकेटर्स के जबरदस्त फैन हैं। आइए जानते हैं उन क्रिकेटर्स के बारे में जो आज की सुपरहिट अभिनेत्रियों के फेवरेट हैं। (All Pics: Instagram)
-
सोनम कपूर: सोनम कपूर को क्रिकेट स्कूल के दिनों से ही पसंद है। वह खुद स्कूल में क्रिकेट खेलती भी थीं। उनके पसंदीदा क्रिकेटर हैं टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली। ये बात उन्होंने एक इंटरव्यू में बताई थी।
-
प्रियंका चोपड़ा: प्रियंका चोपड़ा ने मीडिया को बताया था कि वह बेहद लकी हैं कि कुछ क्रिकेटर्स को वह पर्सनली जानती हैं। इनमें रोहित शर्मा उनके पसंदीदा खिलाड़ी हैं।
-
सोनाक्षी सिन्हा: कुछ सालों पहले सोनाक्षी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें सुरेश रैना का क्रिकेट काफी अच्छा लगता है। सोनाक्षी रैना के बैटिंग स्टाइल की दीवानी हैं।
-
कैटरीना कैफ: कैटरीना को क्रिकेट कुछ खास पसंद तो नहीं है लेकिन उनके ऑलटाइम फेवरेट प्लेयर राहुल द्रविड़ हैं। जब द्रविड़ RCB के मेंटॉर थे तब कैटरीना उस टीम की ब्रांड एंबेसडर थीं। उसी दौरान कैटरीना ने राहुल द्रविड़ के बारे में ये बयान दिया था।
-
दीपिका पादुकोण: दीपिका पादुकोण को क्रिकेट से काफी लगाव है। ये बात वह खुद बता चुकी हैं। दीपिका का क्रिकेट प्रेम कई बार मैदन में दिख चुका है। दीपिका के फेवरेट क्रिकेटर धोनी हैं।