-
विद्या बालन बॉलीवुड की उन चंद एक्ट्रेसेस में से एक हैं, जिन्हें बेहतरीन एक्ट्रेस के रूप में जाना जाता है। विद्या अब तक अपने शानदार अभिनय के दम पर कई हिट फिल्में दे चुकी हैं। विद्या बालन की सबसे खास बात यह है कि वह किसी एक खास फ्रेम में फिट नहीं हुई हैं और पर्दे पर अलग-अलग भूमिकाएं निभाती रहती हैं। विद्या के बॉलीवुड करियर की शुरूआत साल 2005 में आई फिल्म 'परिणीता' से हुई थी, जिसके लिए उन्हें फिल्मफेयर का सर्वश्रेष्ठ उभरती अभिनेत्री के पुरस्कार से नवाजा गया। क्या आप जानते हैं कि विद्या एक डिसऑर्डर से ग्रस्त हैं। आइए जानते हैं विद्या बालन की इस समस्या के बारे में।
-
विद्या बालन को ऑब्सेसिव कंपल्सिव डिसऑर्डर है।
-
इस बारे में उनके कुछ नजदीकी लोग ही जानते हैं।
-
इस डिसऑर्डर की वजह से वह साफ-सफाई को लेकर जरूरत से ज्यादा सजग रहती हैं।
-
बताते हैं कि धूल का जरा सा भी अंदेशा होने पर वह उसे साफ करने लग जाती हैं।
-
विद्या कपड़े, किताबें, अखबार…जैसी चीजें बहुत ही सजाकर रखना पसंद करती हैं।
-
उनका घर ही नहीं वैनिटी वैन भी हमेशा साफ रहती है।
-
जानकारों के मुताबिक इससे बहुत परेशान होने की जरूरत नहीं है।
-
ऑब्सेसिव कंपल्सिव डिसऑर्डर थोड़ा-बहुत कॉमन भी है।
-
बॉलीवुड के कई और भी कुछ सितारे से ग्रस्त हैं।
-
गौर करें तो ऐसे लोग हमारे और आपके आस-पास भी मिल जाएंगे।