-
उर्वशी रौतेला का जन्म 25 फरवरी 1994 को उत्तराखंड के नैनीताल शहर में हुआ था। उर्वशी को यंग एज में ही मॉडलिंग करने की शौक लग गया था और उन्होंने अपने स्कूल के दिनों से ही मॉडलिंग करनी शुरू कर दी थी। उर्वशी रौतेला साल 2015 में मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भारत की प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। इसके अलावा उन्हें साल 2011 में मिस टूरिस्ज्म क्वीन ऑफ द ईयर भी घोषित किया जा चुका है। मॉडलिंग में नाम कमाने के बाद उर्वशी ने बॉलीवुड में साल 2013 में आई फिल्म 'सिंह साहब द ग्रेट' से डेब्यू किया। आइए जानते हैं उर्वशी रौतेला के बारे में और भी दिलचस्प बातें।
-
उर्वशी रौतेला ने अपनी बॉलीवुड डेब्यू फिल्म 'सिंह साहब द ग्रेट' में सनी देओल की पत्नी की भूमिका निभाई थी।
-
अनिल शर्मा निर्देशित 'सिंह साहब द ग्रेट' सफल रही और उर्वशी के अभिनय की भी खूब तारीफ हुई।
-
फिल्म 'ग्रेट गैंड मस्ती' में उर्वशी रौतेला कॉमेडी करते नजर आईं।
-
साल 2016 में आई फिल्म 'सरम रे' में भी उर्वशी रौतेला दिखाई दी थीं।
-
उर्वशी हनी सिंह के विडियो एलबम 'लवडोज' में दिखाई दी थीं, जिसकी खूब चर्चा हुई थी।
-
उर्वशी रौतेला का एक फाउंडेशन है, जिसका नाम 'उर्वशी रौतेला फाउंडेशन' है।
उन्होंने 'उर्वशी रौतेला फाउंडेशन' के तहत हाल ही में उत्तराखंड के करीब 250 बाढ़ प्रभावितों को राहत सामग्री वितरित की। -
उर्वशी ने यह भी कहा कि वह जल्द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर बाढ़ पीड़ितों की दिक्कत बताएंगी।
-
बता दें कि कुछ दिनों पहले उर्वशी रौतेला ने अपने नाम से एक ऐप लांच किया था।
-
उर्वशी ने कहा था कि मैं अपने ऐप को लेकर बेहद उत्साहित हूं।
-
उन्होंने यह भी बताया था कि यह ऐप उनके निजी जीवन की जानकारियां उनके फैंस तक पहुंचाएगा।
-
जानकारी के अनुसार उर्वशी ने इस ऐप के लिए अमेरिका स्थित प्रौद्योगिकी कंपनी एस्केपएक्स के के साथ साझेदारी की है।
