-

सोनाक्षी सिन्हा का जन्म 2 जून 1987 को पटना में हुआ था। सोनाक्षी शत्रुघन सिन्हा और पूनम सिन्हा की बेटी हैं। उनके दो भाई भी हैं, जिनका नाम लव सिन्हा और कुश सिन्हा है। मालूम हो कि लव और कुश जुड़वा भाई हैं और सोनाक्षी सबसे छोटी हैं। सोनाक्षी सिन्हा की स्कूली पढ़ाई मुंबई के आर्य विद्या मंदिर से हुई है। उन्होंने अपना ग्रेजुएशन मुंबई में ही फैशन डिजाइनिंग में किया है। बता दें कि सोनाक्षी ने 2005 में आई फिल्म 'मेरा दिल लेके देखो' के लिए कॉस्ट्यूम डिजाइन किया था। इसके अलावा वह लक्मे फैशन वीक 2008, 2009 में रैंप वॉक भी कर चुकी हैं। सोनाक्षी की बॉलीवुड में एंट्री साल 2010 में आई फिल्म 'दबंग' से हुई थी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि फिल्मों में आने से पहले सोनाक्षी सिन्हा का वजन 90 किलो था। आइए जानते हैं सिन्हा के बारे में और भी दिलचस्प बातें।
-
सोनाक्षी सिन्हा ने मीडिया से बातचीत में बताया था कि कॉलेज के दिनों में उनकी भी रैगिंग हुई थी।
-
सोनाक्षी ने इसका खुलासा फिल्म 'अकीरा' के प्रमोशन के दौरान किया था।
-
सोनाक्षी सिन्हा ने कहा था, "मैं एसएनडीटी वूमेंस यूनिवर्सिटी के कॉलेज में रैगिंग से गुजर चुकी हूं। यह लड़कियों का कॉलेज था, लेकिन रैगिंग उनके दोस्त बनाने का तरीका था।"
-
सोनाक्षी ने कहा था कि आज जिन लोगों ने मेरी रैगिंग की या मैंने जिनकी की, वे सभी मेरे दोस्त हैं।
-
उल्लेखनीय है कि साल 2016 में आई फिल्म 'अकीरा' की कहानी भी रैगिंग पर आधारित थी।
-
ए.आर. मुरुगदोस निर्देशित 'अकीरा' दर्शकों को पसंद आई थी।
-
जानना दिलचस्प है कि बॉलीवुड डेब्यू से पहले सोनाक्षी सिन्हा का वजन 90 किलो हुआ करता था।
-
सोनाक्षी ने अपना वजन कम करने के लिए बहुत ही मेहनत की।
-
क्या आप जानते हैं कि सोनाक्षी सिन्हा को फिल्म 'दबंग' में शानदार अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेत्री का फिल्मफेयर पुरस्कार दिया गया था।
-
सोनाक्षी सिन्हा अब तक दबंग, राउडी राठौर, सन ऑफ सरदार, लूटेरा, बॉस, हॉलीडे, तेवर और नूर जैसी कई शानदार फिल्में दे चुकी हैं।