-

जहां तमाम देशों में लोग कोरोनावायरस के डर से अपनी शादियां कैंसिल कर रहे हैं तो वहीं सजल अली ने बिना किसी रुकावट ने अपना निकाह पढ़ावाया है। जी हां, बॉलीवुड में काम कर चुकीं एक्ट्रेस सजल अली ने पाकिस्तानी अभिनेता अहद रजा मीर से निकाह कर लिया है। दोनों अबू धावी में अपने करीबियों के बीच शादी के बंधन में बंधे हैं। इस बात की जानकारी खुद सजल ने अपने सोशल अकाउंट पर दी है। उन्होंने निकाह से संबंधित सभी रस्मों की तस्वीरें शेयर की हैं। दिलचस्प ये है कि सजल और अहद दोनों ही इंडस्ट्री से ताल्लुक रखते हैं। निकाह के दौरान सजल ने लाल कलर का लहंगा पहना और अहद क्रीम कलर की शेरवानी में नजर आए। सजल के अलावा अहम ने भी अपने इंस्टाग्राम पर वेडिंग पिक्स को फैंस के साथ शेयर किया है। इस कपल को फैंस पाकिस्तानी सिनेमा की बेस्ट जोड़ी बता रहे हैं। आइए डालते हैं सजल और अहद की तस्वीरों पर एक नजर। (All Photos-Instagram)
-
फैंस दोनों को ढेरों बधाइयां दे रहे हैं और Stay happy और Safe Life को लेकर दुआ कर रहे हैं।
अहद मीर संग निकाह होते ही सजल अली ने सोशल मीडिया पर अपना नाम भी बदल लिया है। अब सजल के नाम के आगे पति का नाम जुड़ गया है। पहले उनका नाम सजल अली था और अब सजल अहद मीर लिखा दिख रहा है। -
तस्वीर सजल और अहद की मेहंदी सेरेमनी की है।
-
तस्वीर हल्दी सेरेमनी की है।
-
फोटो उस लम्हे की है जब निकाह के बाद सजल ने अपने पति के घर में पहली बार कदम रखा था।
-
बता दें कि यह वही सजल हैं जिसने बॉलीवुड फिल्म MOM में श्रीदेवी की सौतेली बेटी का किरदार निभाया था। फिल्म में उनकी भूमिका काफी सराही गई थी।
सजल ने साल 2016 में Zindagi Kitni Haseen Hay से सिनेमा में डेब्यू किया था। इसके लिए उन्हें बेस्ट डेब्यू फीमेल एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला था। सजल पाकिस्तानी टीवी इंडस्ट्री का जाना-माना चेहरा है। उन्होंने अब तक पाकिस्तान के 34 शोज में काम किया है। -
सजल का जन्म लाहौर में हुआ था लेकिन दुनिया भर में पहचान उन्हें बॉलीवुड के जरिए मिली है। पहले सजल को सिर्फ पाकिस्तान के लोग जानते थे लेकिन मॉम में काम करने के बाद उनकी फैंस फॉलोइंग बढ़ गई है।