-
प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की उन चंद एक्ट्रेसेस में से एक हैं, जिन्होंने हॉलीवुड फिल्मों में भी अपनी पहचान बनाई है। हाल ही में प्रियंका की पहली हॉलीवुड फिल्म 'बेवॉच' रिलीज हुई थी। यह फिल्म तो दर्शकों को बहुत ज्यादा पसंद नहीं आई, लेकिन उनके अभिनय की सभी ने तारीफ की थी। प्रियंका ने 'बेवॉच' में विक्टोरिया नाम का निगेटिव किरदार निभाया था। वहीं, कुछ दिनों पहले यह खबर आई थी कि प्रियंका 'बेवॉच' के बाद दो और फिल्मों ‘ए किड लाइक जेक’ और ‘इट इज नॉट रोमांटिक’ में काम करने वाली हैं। प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की 'देसी गर्ल' कही जाती हैं। 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा अपनी बेहतरीन एक्टिंग के अलावा अपने बोल्ड लुक्स को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। आइए इन तस्वीरों में देखते हैं कि आखिर प्रियंका चोपड़ा ने कैसे जीता है दुनिया का दिल।
-
प्रियंका चोपड़ा ने साल 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था।
-
'मिस वर्ल्ड' बनने वाली प्रियंका चोपड़ा पाँचवीं भारतीय हैं।
-
प्रियंका चोपड़ा अमेरिका में फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता की दूसरी विजेता रह चुकी हैं।
-
प्रियंका चोपड़ा अमेरिकी टीवी शो 'क्वांटिको' में इस अंदाज में दिखी थीं।
-
क्या आप जानते हैं कि प्रियंका अमेरिका के किसी टीवी शो में बतौर लीड एक्ट्रेस काम करने वाली दक्षिण एशिया की पहली महिला हैं।
-
देसी गर्ल प्रिंयका चोपड़ा को साल 2010 में बाल अधिकार के लिए यूनिसेफ के सद्भावना राजदूत नियुक्त किया गया था।
-
प्रियंका चोपड़ा की मराठी फिल्म 'वेंटिलेटर' ने 64वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में तीन अवॉर्ड्स जीते।
-
प्रियंका का जन्म 18 जुलाई 1982 को झारखंड के जमशेदपुर में हुआ था।
-
प्रियंका चोपड़ा का बचपन ज्यादातर बरेली में बीता है।
-
प्रियंका खुद को पूरी फिट रखने के लिए कड़े रूटीन का पालन करती हैं।