-
बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा आज(18 जुलाई) को अपना जन्मदिन मना रही हैं। प्रियंका चोपड़ा का आज ही के दिन साल 1982 में जन्म हुआ था। प्रियंका चोपड़ा मिस वर्ल्ड भी रह चुकी हैं। इनके नाम कई और खिताब हैं। इसके बाद इन्होंने बॉलीवुड को कई सुपरहिट मूवीज भी दी हैं। जन्मदिन मनाने के लिए प्रियंका चोपड़ा अपने परिवार के साथ विदेश गई हुई हैं। प्रियंका ने अपनी विदेश यात्रा की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर भी की हैं। इन तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा के भाई और मां नजर आ रही हैं। ऐसे में हम आपको दिखाने जा रहे हैं कुछ ऐसी तस्वीरें, जिन्हें देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं प्रियंका चोपड़ा विदेश में अपने बर्थडे पर कैसे परिवार के साथ समय बिता रही हैं।
-
एक पुल में मछली के साथ अठखेलियां करती प्रियंका चोपड़ा। (Photo Source: Instagram)
-
भाई और मां के साथ प्रियंका चोपड़ा। (Photo Source: Instagram)
-
एक और तस्वीर में परिवार के साथ प्रियंका चोपड़ा। (Photo Source: Instagram)
-
सेल्फी लेती प्रियंका चोपड़ा। (Photo Source: Instagram)
-
रात के अंधेरे में फोटो क्लिक करवाने के लिए पोज देतीं प्रियंका चोपड़ा। (Photo Source: Instagram)
-
विदेश रवाना होने से पहले पासपोर्ट की तस्वीर प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की थी।
-
यह तस्वीर भी प्रियंका चोपड़ा ने विदेश रवाना होने से पहले शेयर की थी।