-
बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा का नाम स्टाइलिश फैशन स्टाइल के लिए जाना जाता है। परिणीति का अपना एक फैशन सेंस है जिसे वह फॉलो करती हैं। सोशल मीडिया पर भी परिणीति खासा एक्टिव रहती हैं और फैंस के लिए तस्वीरें साझा करती रहती हैं। हाल ही में करण जौहर ने फिल्म केसरी के लीड अभिनेत्री के रोल के लिए परिणीति के नाम की घोषणा की थी। परिणीति ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है, फैंस उनकी इस फोटो की जमकर तारीफ कर रहे हैं। फोटो में परिणीति के शरीर पर एक दाग भी नजर आ रहा है। शरीर पर दाग होने के बावजूद भी परिणीति चोपड़ा की यह फोटो खूब पसंद आ रही है। परिणीति चोपड़ा के इंस्टाग्राम पर 12 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हैं।
-
परिणीति ने अपने फैंस के लिए एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें वह ब्लू कलर की जैकेट और ब्लैक कलर की ड्रेस में नजर आ रही हैं। परिणीति के शरीर पर दाग भी नजर आ रहा है, लेकिन परिणीति के फैंस इस तस्वीर पर जमकर लाइक और कमेंट कर रहे हैं। परिणीति की इस फोटो को 5 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं।
-
अवॉर्ड फंक्शन में जाने से पहले परिणीति ने एक फोटो शूट भी कराया था। परिणीति की इस फोटो को पांच लाख से ज्यादा लोग पसंद कर चुके हैं।
-
जिओ फिल्म फेयर अवॉर्ड की परिणीति चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें भी शेयर की है। फोटो में परिणीति ने ग्रे कलर की एक ट्यूब ड्रेस पहन रखी है। इसके साथ ही वह रेड कलर की लिपस्टिक भी लगा रखी है।
-
हाल ही में परिणीति ने एक फोटो शेयर की थी। परिणीति ने रेड कलर का टॉप और ब्लैक कलर की जींस पहन रखी है। परिणीति की इस तस्वीर को एक लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। परिणीति ने इस फोटो में ऑस्ट्रेलिया की लोकेशन डाली है।
