परिणीती चोपड़ा का जन्म 22 अक्टूबर 1988 को एक हरियाणा के अंबाला शहर में एक पंजाबी फैमिली में हुआ। उसके पिता पवन चोपड़ा एक व्यवसायी हैं और अम्बाला कैनटोनमेंट में भारतीय थलसेना के प्रदायक (पूर्तिकर्ता) हैं, उसकी मां का नाम रीना चोपड़ा है। (Photo-twitter) बचपन से ही परिनीति चोपड़ा को लिखने पढ़ने का बहुत शौक रहा है, यही वजह है कि उन्हें स्कूल में सीनियर सैकंडरी एग्जाम में फर्स्ट आने पर राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया गया। (Photo-twitter) म्यूजिक में रुचि रखने वाली एक्ट्रेस ने म्यूजिक में ग्रेजुएशन किया है, लिहाजा वे एक सिंगर भी है। ग्रेजुएशन के बाद परिणीती ने मैनचेस्टर बिजनेस स्कूल से एमबीए की डिग्री भी हासिल की। परिणीती चोपड़ा ने बिजनेस, फाइनेंस तथा इकॉनोमिक्स में ट्रिपल ऑनर्स किया है। (Photo-twitter) आज परिणीति चोपड़ा का नाम हर कोई जानता है कि वह एक एक्टर हैं, लेकिन इससे पहले परिणीति एक एमएनसी में इनवेस्टमेंट बैंकर थीं लेकिन मंदी के चलते उनको जॉब खोना पड़ा। 2009 की आर्थिक मंदी के दौरान वापस भारत लौट आई और पीआर कन्सल्टन्ट के रूप में यश राज फिल्म्स से जुड़ गई। इसके बाद तो जैसे उनकी किस्मत में चार चांद लग गए। (Photo-twitter) -
परिणीति चोपड़ा की पहले डेब्यू फिल्म 'लेड़ीज वर्सेज रिक्की बहल' के लिए 10 बेस्ट डेब्यू अवॉर्ड्स मिले थे। इसके बाद उनके अभिनय को अर्जुन कपूर के साथ फिल्म इश्कजादे में भी काफी सराहा। (Photo-twitter)
-
अर्जुन के अलावा परिणीति सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ हसी वो फसी और सुशांत सिंह राजपूत के साथ शुद्ध देशी रोमांस में काम कर चुकी हैं। हालांकि बॉक्स ऑफिस पर ये दोनों ही फिल्में खास धमाल नहीं दिखा सकी। (Photo-twitter)
पिछला साल भी परिणीति के लिए कुछ खास नहीं रहा। उनकी दावत-ए-इश्क फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा देर नहीं टिक पाई। इसके बाद से उनके हाथ कोई मूवी नहीं लगी। हालांकि बार-बार वे कई फैशन वीक में नजर आती रहीं। फिलहाल वे परिणीति स्क्रिप्ट को ध्यान से पढ़ रही हैं, ताकि उनकी अपकमिंग मूवी हिट जाए। (Photo-twitter)
