-
मंदाना करीमी ईरानी मूल की बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं। मंदाना का जन्म 19 मई 1988 को तेहरान में हुआ था। इनका असली नाम मनिजेह करीमी है। मंदाना के पिता का नाम रेजा करीमी है जो कि ईरानी मूल के ही है। जबकि, इनकी मां का नाम सबा करीमी है, जो कि भारतीय मूल की हैं। मंदाना ने अपने करियर की शुरूआत एक एअर होस्टेस के रूप में की थी। एअर होस्टेज के काम को एंज्वॉय ना कर पाने की वजह से मंदाना ने मॉडलिंग करनी शुरू कर दी। आइए पढ़ते हैं मंदाना करीमी के मॉडलिंग से बॉलीवुड में आने और बीते दिनों अपने पति पर जबरदस्ती हिंदू बनाने का आरोप लगाने और वापस लेने की पूरी कहानी।
-
मंदाना करीमी ने बिजनेसमैन गौरव गुप्ता से 25 जनवरी 2017 को शादी की थी। लेकिन शादी के 6 महीने बाद ही मंदाना और गौरव के रिश्ते में दरार आ गई।
-
मंदाना ने पिछले दिनों अपने पति के खिलाफ घरेलू हिंसा का केस दर्ज करवाया था।
-
अपनी याचिका में उन्होंने अपनी बेसिक जरुरतों के लिए 10 लाख रुपए तक के मेंटेनेंस खर्च की मांग की थी।
-
इसके साथ ही साथ करियर और बिजनेस के घाटे और उनकी वजह से हुए ट्रॉमा एवं परेशानी के लिए 2 करोड़ रुपए भी मांगे थे।
-
मंदाना करीमी की याचिका के अनुसार गौरव गुप्ता ने उन पर शादी से पहले हिंदू धर्म अपनाने के लिए दबाव डाला था।
-
इसके अलावा समाज में परिवार के स्टेटस का हवाला देकर उन्हें अपना एक्टिंग करियर छोड़ने के लिए कहा गया था।
-
ध्यान रहे कि कुछ समय बाद मंदाना ने अपने पति पर लगाया यह केस वापस ले लिया था।
-
मंदाना ने एक इंटरव्यू में बताया कि उसने हसबैंड की बात मानकर सही नहीं किया। हालांकि, वो अब इन बातों के बारे में नहीं सोच रही हैं।
-
बता दें कि मंदाना करीमी लोकप्रिय टीवी शो 'बिग बॉस' के सीजन 9 की कंटेस्टेंट रह चुकी हैं।
-
मंदाना करीमी का बॉलीवुड डेब्यू फिल्म 'भाग जॉनी' से हुआ था।
-
इसके अलावा वह फिल्म 'रॉय' और 'क्या कूल हैं हम 3' में भी काम कर चुकी हैं।