-    माधुरी दीक्षित का बॉलीवुड डेब्यू साल 1984 में आई फिल्म 'अबोध' से हुआ था। हिरेन नाग के निर्देशन में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी। 'अबोध' के बाद माधुरी की कुछ और फिल्में आईं, जो असफल रहीं। साल 1988 में आई फिल्म 'तेजाब' से माधुरी ने पहली बार बॉलीवुड में सफलता का स्वाद चखा। एन. चन्द्रा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में माधुरी के अपोजिट लीड रोल में अनिल कपूर थे। 'तेजाब' से माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर की जोड़ी इतनी सुपरहिट हुई कि आगे चलकर इन दोनों ने तकरीबन 20 और फिल्मों में साथ काम किया। तेजाब, त्रिदेव, राम-लखन, हम आपके हैं कौन, हम तुम्हारे हैं सनम, दिल तो पागल है, देवदास, बेटा, दिल, राजा, और लज्जा जैसी बहुत सी फिल्में हैं, जिनमें काम करके माधुरी ने लोकप्रियतता के नए पैमाने गढ़ दिए। बताया जाता है कि बॉर्डर पर पाकिस्तान के साथ युद्ध के समय पाकिस्तान की ओर से कहा गया था कि हम कश्मीर छोड़ देंगे, अगर तुम हमें माधुरी दीक्षित को दे दो। पढ़िए माधुरी दीक्षित के बारे में ऐसी ही दिलचस्प बातें। 
-    नब्बे के दशक में माधुरी दीक्षित की लोकप्रियता अपने चरम पर थीं। माधुरी को चाहने वाले भारत में ही नहीं, बल्कि दूसरे देशों में भी थे। 
-    माधुरी दीक्षित से जुड़ा एक किस्सा मीडिया में काफी फेमस है कि भारत और पाकिस्तान के युद्ध के समय पाकिस्तान की ओर से कहा गया था कि हम कश्मीर छोड़ देंगे, अगर तुम हमें माधुरी दीक्षित को दे दो। 
-    कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, युद्ध के समय माधुरी दीक्षित के किसी पाकिस्तानी फैन ने यह बात कही थी। 
-    एक ऐसी ही एक और दिलचस्प घटना माधुरी दीक्षित के साथ जुड़ी हुई है। बताया जाता है कि माधुरी के एक फैन ने भारत सरकार से यह मांग की थी कि माधुरी के जन्मदिन पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाए। 
 - विश्व प्रसिद्ध चित्रकार मकबूल फिदा हुसैन को माधुरी की फिल्म ‘हम आपके हैं कौन’ इतनी पसंद आई कि उन्होंने इसे 50 बार से ज्यादा देखने की बात कही थी। 
-    मकबूल फिदा हुसैन ने माधुरी को लेकर फिल्म 'गजगामिनी' का निर्देशन किया था। इसमें माधुरी के साथ शाहरुख खान और नसीरुद्दीन शाह थे। 
-    माधुरी दीक्षित का जन्म 5 मई 1967 को मुंबई में एक मराठी परिवार में हुआ था। 
-    बताया जाता है कि माधुरी को बचपन में डॉक्टर बनने की चाहत थी। 
-    माधुरी डॉक्टर तो नहीं बन पाईं लेकिन उन्होंने अपना जीवन साथी श्रीराम नेने को चुना, जो एक डॉक्टर हैं। 
-    माधुरी दीक्षित के दो बेटे हैं। जिनका नाम रयान नेने और अरिन नेने है। 
-    माधुरी दीक्षित को एक बेहतरीन डांसर के रूप में भी जाना जाता है। उन्हें बचपन से ही डांस करने का शौक था। 
-    साल 2008 में माधुरी दीक्षित को भारत सरकार की ओर से ‘पद्मश्री’ दिया गया। 
 
    
   
   
   
   
   
   
   
   
   
   
   
  