-
बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन अक्सर रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। कृति इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म अर्जुन पटियाला को लेकर भी चर्चा में हैं। कृति सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और फैंस के लिए अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। अभिनेत्री कृति सेनन ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। कृति फोटोज में एकदम अलग लुक में नजर आ रही हैं। कृति सेनन ने फोटोज को शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, इतने छोटे बाल मैं स्कूल के समय ही रखती थी। इतना ही नहीं उन्होंने हैशटैक कर लिखा, लव माय शॉर्ट हेयर। कृति सेनन की फोटोज को उनके फैंस लाइक करने के साथ ही उनके लुक की तारीफ भी कर रहे हैं। कृति सेल्फी लेते हुए काफी खुश नजर आ रही हैं। कृति के बाल पहले की तुलना में काफी छोटे नजर आ रहे हैं। (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)
-
कृति इस फोटो में ब्लैक कलर की ड्रेस में नजर आ रही हैं। इसके साथ ही उनके चेहरे पर मुस्कान भी है।
-
कृति द्वारा शेयर की गई इस तस्वीर में कृति एक दम अलग लुक में नजर आ रही हैं। कृति ने पिंक कलर की लिपस्टिक भी लगा रखी है।
-
कृति की इस फोटो को दो लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। इसके साथ ही फैंस उनकी फोटो पर कमेंट कर लुक की तारीफ भी कर रहे हैं।
-
येलो कलर की ड्रेस में कृति बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। फोटो में कृति के हेयर काफी लंबे नजर आ रहे हैं।
-
कृति ने फोटो में ग्रीन कलर का नेलपेंट लगा रखा है। कृति अक्सर अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं।
-
कृति ने इस फोटो में ऑफ शोल्डर ड्रेस पहन रखी है। कृति की इस फोटो को तीन लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं।
