-
यह ह्यूमन नेचर है कि लगातार काम करते रहने की वजह से उस काम से मन ऊब जाता है। मन ऊब जाने की वजह से हम उस काम में अपना शत प्रतिशत नहीं दे पाते हैं। इससे उस काम के रिजल्ट पर बुरा असर पड़ता है। ऐसे में हमें जरूरत पड़ती है वेकेशन की। वेकेशन हमें अपने काम से दूर ले जाता है, नई चीजों से हमारी मुलाकात कराता है और हमें ताजगी देता है। वेकेशन से लौटने पर हम अपना वही पुराना काम नई ऊर्जा और नए जोश के साथ शुरू करते हैं। यह पूरी प्रक्रिया केवल हमारे और आपके साथ ही नहीं होती है, बल्कि बॉलीवुड स्टार्स को भी इससे होकर गुजरना होता है। आए दिन हम ऐसी खबरें सुनते और पढ़ते हैं कि फलां बॉलीवुड एक्ट्रेस या एक्टर फलां जगह वेकेशन एंज्वॉय करने निकला है। आज हम आपको बॉलीवुड की आज की टॉप एक्ट्रेसेस की कुछ खास तस्वीरें दिखा रहे हैं। इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि आपकी और हमारी बॉलीवुड एक्ट्रेसेस फॉरेन में कैसे अपना वेकेशन एंज्वाय करती हैं।
-
न्यूयार्क की खूबसूरत गलियों में अपने वेकेशन के दौरान घूमतीं जैकलीन फर्नांडिस।
-
फिल्म 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' की शूटिंग पूरी करने के बाद मालदीव में वेकेशन की लुत्फ उठातीं आलिया भट्ट।
-
सोनम कपूर ऐसे एंज्वॉय करतीं हैं अपना समर हॉलीडे।
-
सोनम कपूर अपनी बहन रिया कपूर के साथ आष्ट्रिया में शॉपिंग करने के निकलीं।
-
मैक्सिको के खूबसूरत बीच पर अपने पति डेनियल वेबर के साथ मस्ती करतीं सनी लियोनी।
-
मालदीव में अपनी छुट्टियों का लुत्फ उठातीं निया शर्मा।
-
सोनम कपूर अपनी बहन रिया कपूर के साथ लंदन में अपनी मां सुनीता कपूर का बर्थडे सेलिब्रेट करते हुए।