-
बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल आज अपना 44 वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। काजोल का जन्म 5 अगस्त 1974 को मुंबई में हुआ था। 44 साल की होने के बावजूद एक्ट्रेस अभी यंग ही दिखती हैं। काजोल को देखकर यह पाना बेहद मुश्किल है कि वह दो बच्चों की मां हैं। साल 1992 में रिलीज हुई फिल्म 'बेखुदी' से बॉलीवुड में कदम रखने वाली काजोल उस वक्त महज 17 साल की थीं। हालांकि काजोल की डेब्यू फिल्म बॉक्सऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी थी। लेकिन साल 1993 में रिलीज हुई बाजीगर ने काजोल को इंडस्ट्री में पहचान दिला दी थी। फिल्म में काजोल के अलावा शिल्पा शेट्टी और शाहरुख खान लीड भूमिका में थे। इसके बाद 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' जैसी कई सुपरहिट फिल्में देने के बाद काजोल की फैन फालोइंग का अंदाजा लगा पाना आज आसान नहीं है। आगे जानिए एक्ट्रेस से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें- (फोटो सोर्स- kajol इंस्टाग्राम)
अभिनेत्री काजोल को कविताएं लिखने का भी शौक है। (फोटो सोर्स- kajol इंस्टाग्राम) फिल्म 'बाबुल' में रानी मुखर्जी नहीं बल्कि काजोल मेकर्स की पहली पसंद थीं। (फोटो सोर्स- kajol इंस्टाग्राम) -
काजोल का पसंदीदा रंग सफेद है। (फोटो सोर्स- kajol इंस्टाग्राम)
कजोल का भगवान शिव की भक्त हैं और यही कारण है कि वह हमेशा ओम डायमंड की अंगूठी पहने रहती हैं। (फोटो सोर्स- kajol इंस्टाग्राम) -
काजोल की बेटी का नाम न्यासा देवगन और बेटे का नाम युग देवगन है। (फोटो सोर्स- kajol इंस्टाग्राम)
-
अजय देवगन काजोल के करीब आने से पहले करिश्मा कपूर को डेट कर रहे थे। (फोटो सोर्स- kajol इंस्टाग्राम)
-
काजोल अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को बैलेंस रखती हैं। शादीशुदा जिंदगी और बच्चों को पूरा समय देते हुए 3-4 साल में एक सुपरहिट फिल्मों में काम करती हैं। फिल्म 'फना' 'माई नेम इज खान' 'दिलवाने' और 'VIP 2' जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। (फोटो सोर्स- kajol इंस्टाग्राम)
