-
बिपाशा बसु ने अपने करियर की शुरूआत मॉडलिंग से की थी। मॉडलिंग में बिपाशा ने काफी नाम कमाया और इसी दौरान उन्होंने फिल्मों का रूख भी किया। बिपाशा की पहली फिल्म 'अजनबी' साल 2001 में आई थी। इस फिल्म में बिपाशा ने अक्षय कुमार, करीना कपूर और बॉबी देओल के साथ काम किया था। अब्बास-मस्तान निर्देशित इस फिल्म में शानदार अभिनय के लिए के लिए बिपाशा को फिल्मफेयर बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस अवॉर्ड के लिए नामित किया गया था। 'अजनबी' के बाद बिपाशा की कई और हिट फिल्में आईं, जिन्होंने उन्हें बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में शामिल कर दिया। मालूम हो कि बिपाशा अपनी फिल्मों के अलावा अपने को-एक्टर्स के साथ अफेयर को लेकर भी खूब चर्चा में रही हैं। आज हम आपको वो किस्सा बता रहे हैं जब जॉन अब्राहम से ब्रेकअप के बाद बिपाशा का नाम फिल्म 'बाहुबली' के भल्लालदेव यानि राणा दग्गुबाती के साथ जुड़ा था।
-
राणा डग्गूबाती ने साल 2011 में आई फिल्म 'दम मारो दम' बॉलीवुड में डेब्यू किया था।
-
इस फिल्म में बिपाशा बसु ने राणा की प्रेमिका की भूमिका निभाई थी।
-
'दम मारो दम' में बिपाशा और राणा के बीच कई रोमांटिक सीन भी शूट हुए थे।
-
यह वह समय जब बिपाशा और जॉन अब्राहम की लांग टर्म रिलेशनशिप समाप्त हुई थी।
-
इस बीच मीडिया में इन दोनों के बीच अफेयर होने की खबरें भी आने लगी थीं।
-
बिपाशा और राणा को कई बार पब्लिक प्लेस पर एक साथ देखा गया।
-
हांलाकि राणा और बिपाशा ने मीडिया में कभी अपनी रिलेशनशिप को स्वीकारा नहीं।
-
ये दोनों एक-दूसरे को अच्छा दोस्त ही बताते रहे।
-
साल 2015 ऐसी खबरें आई थीं कि राणा और बिपाशा एक बार फिर से किसी फिल्म में काम कर सकते हैं।
-
लेकिन विक्रम फडनीस की फिल्म का यह प्रोजेक्ट आगे नहीं बढ़ पाया।
-
आगे चलकर बिपाशा बसु ने करण सिंह ग्रोवर से शादी की।
